Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर में खुद को डीसीपी क्राइम बताकर लोगों को डराने और बदनामी की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले साइबर ठग गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तारी का डर दिखाने वाले इस गिरोह ने कई लोगों से हजारों रुपये की ठगी की। साइबर क्राइम पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा श्रावस्ती निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत के बाद हुआ। प्रमोद को एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को “कानपुर से डीसीपी क्राइम” बताते हुए कहा…
Author: admin
Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा राजनीतिक और वैचारिक बयान देते हुए राज्य सरकार की रोजगार योजना ‘कर्मश्री’ का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर शर्म महसूस होती है कि राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को कल्याणकारी योजनाओं से हटाया जा रहा है। ममता बनर्जी का यह बयान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम और पहचान को लेकर चल रही राजनीतिक बहस से जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्षी दलों का आरोप…
New Delhi : अगर पेट स्वस्थ रहे तो शरीर की कई बीमारियां अपने आप दूर हो जाती हैं, लेकिन अनियमित दिनचर्या और तनाव भरी जीवनशैली के कारण आज पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां न केवल दिनचर्या को प्रभावित करती हैं, बल्कि धीरे-धीरे गंभीर रोगों का कारण भी बन सकती हैं। योग विज्ञान के अनुसार, इन समस्याओं का प्रभावी और प्राकृतिक समाधान गोरक्षासन में छिपा है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के अनुसार, गोरक्षासन पेट की कार्यप्रणाली को सुधारने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को मजबूत करता है। योग विशेषज्ञों का कहना है…
New Delhi : सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कंबल या रजाई में मुंह ढककर सोना कई लोगों की आम आदत है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत लंबे समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। कंबल से नाक और मुंह ढककर सोने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है, जिससे सांस लेने में परेशानी, थकावट, मानसिक तनाव और कई बार जानलेवा स्थिति भी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पूरी रात चेहरे को कंबल से ढककर सोता है, तो वह बार-बार वही हवा अंदर लेता है…
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को एक बेहद संवेदनशील और भावुक मामला सामने आया, जहां एक पिता ने अपने 31 वर्षीय बेटे को जीवन रक्षक प्रणाली से हटाकर प्राकृतिक रूप से मरने देने की अनुमति मांगी। बेटे की हालत देखकर सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने गहरी संवेदना जताई और कहा कि “हम इस युवक को इस हालत में नहीं छोड़ सकते।” जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ इस याचिका पर सुनवाई कर रही है। एम्स की सेकेंडरी मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर विचार करते हुए पीठ ने इसे “बेहद दुखद” करार दिया। अदालत ने स्पष्ट किया…
Ranchi : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ऊपरी वायुमंडल से आ रही नम हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्से घने कोहरे की चपेट में हैं, जबकि आधे से अधिक जिलों में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को झारखंड के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बीएयू और रांची मौसम केंद्र के अनुसार, रांची जिले के कांके में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री तक…
Ranchi : झारखंड में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए काम करने वाले गिग श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिक (निबंधन और कल्याण) विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। इसके लागू होने से डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर, ई-कॉमर्स और अन्य प्लेटफॉर्म आधारित श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा का कानूनी अधिकार मिलेगा। नए कानून के तहत गिग श्रमिकों को तय दूरी और कार्य में लगे समय के आधार पर न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी। इसके साथ ही दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, आपातकालीन चिकित्सा सहायता और मातृत्व लाभ जैसी सुविधाएं भी…
West Singhbhum : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सारंडा क्षेत्र में सक्रिय एक नाबालिग नक्सली ने गुरुवार को राउरकेला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह नक्सली कई गंभीर घटनाओं, जिनमें विस्फोटक लूट और रेल ट्रैक उड़ाने जैसी वारदातें शामिल हैं, में संलिप्त रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीआईजी बृजेश राय और एसपी नितेश वाधबानी की मौजूदगी में नक्सली ने कार्बाइन सौंपते हुए सरेंडर किया। सरेंडर करने वाला नक्सली पश्चिमी सिंहभूम जिले के जामदा क्षेत्र का निवासी है और दक्षिण छोटानागपुर डिवीजन का सक्रिय सदस्य रहा है। डीआईजी बृजेश राय ने बताया कि वर्ष 2022…
Ranchi : फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की टीम ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में फिल्म निर्माण और सिनेमा के विकास की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान फिल्म के निर्देशक शशि वर्मा ने मुख्यमंत्री से झारखंड में फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने राज्य में मौजूद प्राकृतिक लोकेशन, स्थानीय प्रतिभाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता सुजीत उपाध्याय, चंदन आनंद और विजया लक्ष्मी के साथ-साथ सह-निर्माता…
Uttar Pradesh : अलीगढ़ के महिला थाने के बाहर उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक दामाद अपनी सास के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोने लगा। पत्नी को वापस भेजने की गुहार लगाते हुए वह बार-बार कहता रहा— “मां जी, बस एक बार पत्नी को भेज दो, अब दोबारा गलती नहीं होगी।” इस भावुक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक मथुरा के राया क्षेत्र का निवासी है और उसकी शादी करीब 9 साल पहले अलीगढ़ के गौंडा क्षेत्र की महिला से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं।…

