New Delhi : दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए जल्द ही बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू होने जा रही है। राजधानी के आबकारी विभाग द्वारा एक नया मोबाइल एप ‘ई-आबकारी दिल्ली’ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है, जिससे शराब उपभोक्ताओं को मनचाहा ब्रैंड ढूंढने के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस ऐप के जरिए ग्राहक यह आसानी से जान सकेंगे कि किस दुकान पर कौन-सा ब्रैंड उपलब्ध है और वहां कितना स्टॉक शेष है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह डिजिटल पहल खासतौर पर वीकेंड और त्योहारों के दौरान दुकानों पर लगने वाली भीड़ को…
Author: admin
Chhatisgarh : छत्तीसगढ़ के खैरबाना स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा डर और चिंता का केंद्र बन गई है। बीते करीब 15 दिनों से स्कूल पहुंचते ही छात्राओं के अचानक बीमार पड़ने और बेहोश हो जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब तक 20 से 25 छात्राएं इस रहस्यमयी समस्या का शिकार हो चुकी हैं, जिससे गांव और अभिभावकों में भय का माहौल बन गया है। हैरानी की बात यह है कि सभी छात्राएं घर से पूरी तरह स्वस्थ निकलती हैं, लेकिन जैसे ही वे स्कूल परिसर में प्रवेश करती हैं, उन्हें चक्कर आने लगता है और…
मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में बुधवार को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे। मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य रेड कार्पेट स्वागत किया गया। ओमान के सैन्य बलों ने प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर विशेष सम्मान प्रकट किया, जो दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता और मजबूत संबंधों को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने मस्कट पहुंचने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्वागत की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि ओमान भारत का एक भरोसेमंद मित्र है, जिसके साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध बेहद मजबूत रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा…
New Delhi : अगर मन लगातार भारी महसूस हो, ऊर्जा की कमी बनी रहे और बिना वजह मूड बार-बार बदलता रहे, तो इसे सामान्य थकान समझकर अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति शरीर में हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकती है। आयुर्वेद इसे केवल मानसिक समस्या नहीं, बल्कि मन और शरीर दोनों से जुड़ा विकार मानता है। आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक, थायरॉयड, कोर्टिसोल और न्यूरो-हार्मोन के असंतुलन से व्यक्ति सुस्ती, चिड़चिड़ापन, घबराहट और उदासी महसूस करने लगता है। जब थायरॉयड ग्रंथि सुस्त हो जाती है, तो मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है, जिससे शरीर और मन दोनों थकान…
New Delhi : रेल यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा और राहतभरा फैसला लिया है। अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट पहले की तुलना में काफी पहले तैयार किया जाएगा, जिससे वेटिंग लिस्ट और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। रेलवे ने पहली बार चार्ट तैयार करने के नियमों में बदलाव किया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट अब एक दिन पहले रात 8 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा। वहीं दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक और रात 12…
New Delhi : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। T20 World Cup 2026 के मैचों के टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है और इसकी शुरुआती कीमत मात्र 100 रुपये रखी गई है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबलों के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने बुधवार को टिकट दरों का आधिकारिक ऐलान किया। टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 7 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। CAB द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ईडन गार्डन्स में होने वाले ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए टिकट की कीमतें अलग-अलग तय की गई हैं। हालांकि, भारत…
Ranchi : झारखंड में आने वाले पांच से सात दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल ठंड, हल्का कोहरा और दिन में धूप का सिलसिला जारी रहेगा। बीते 24 घंटे के दौरान भी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं से बारिश की सूचना नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। चाईबासा में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची के कांके क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में सामने आए 307 करोड़ रुपये के मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंदर भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियांका सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी के रांची जोनल कार्यालय ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने एक फर्जी MLM योजना के जरिए आम लोगों को हर महीने भारी मुनाफे और आकर्षक रेफरल बोनस का लालच…
Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव के साथ बैठक की। बैठक में दोनों मंत्रियों ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। मंत्री अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार हेल्थ कॉटेज के लिए भूमि उपलब्ध कराएगी और कुल परियोजना लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 60 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में दिया जाएगा। बैठक में आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, सभी मेडिकल कॉलेजों का सशक्तिकरण, रांची स्थित रिम्स और सदर अस्पताल, और…
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 28 दिसंबर को राजधानी रांची आएंगी और आगमन के बाद रांची स्थित लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। 29 दिसंबर को राष्ट्रपति जमशेदपुर जाएंगी, जहां वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसी दिन वह ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति, भाषा और परंपरा की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति जमशेदपुर से…

