Author: admin

Bhubaneswar : कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा के पूर्व विधायक मोहम्मद मुकीम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उस पत्र के बाद हुई, जिसमें मुकीम ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय नेतृत्व सौंपने की मांग की थी। मुकीम ने राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा था कि कांग्रेस इस समय गंभीर संकट से गुजर रही है और पार्टी को मजबूत करने के लिए युवा, ऊर्जावान और जमीनी स्तर से जुड़ा नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि मल्लिकार्जुन…

Read More

Sydney : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में बॉन्डी बीच पर हुए भीषण आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। यह हमला यहूदी समुदाय के हनुक्का उत्सव के दौरान रविवार को किया गया, जिससे पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हमले में अब तक 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, इस हमले को एक 50 वर्षीय व्यक्ति और उसके 24 वर्षीय बेटे ने अंजाम दिया। पुलिस आयुक्त मैल लैन्योन ने बताया कि हमलावर पिता की मौके पर ही मौत हो…

Read More

Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र के रुपनपट्टी मथुरापुर पंचायत स्थित नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक पिता ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो छोटे बेटे किसी तरह बचा लिए गए। रविवार देर रात हुई इस घटना में मृतक की पहचान अमरनाथ राम (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमरनाथ ने अपनी तीन बेटियों—राधा कुमारी (11), राधिका (9) और शिवानी (7)—को घर के अंदर फांसी…

Read More

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 इंटरनेशनल में एक नया और भरोसेमंद चेज मास्टर मिल गया है। विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद जिस खाली जगह की चर्चा हो रही थी, उसे युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से भर दिया है। आंकड़े बताते हैं कि रन चेज करते हुए तिलक वर्मा का औसत अब 68.0 हो चुका है, जो विराट कोहली (67.1) और एमएस धोनी (47.71) से भी बेहतर है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में यह अब तक का सबसे बेहतरीन औसत है। फुल…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने ई-रिक्शा (टोटो) चालकों के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब ई-रिक्शा चालकों को यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा और प्रत्येक वाहन के पीछे चालक का नाम व मोबाइल नंबर बड़े अक्षरों में अंकित करना होगा। मुख्यमंत्री के रांची भ्रमण के बाद मिले निर्देशों के आलोक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में अधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ई-रिक्शा के संचालन से ट्रैफिक बाधित न हो, इसके लिए मार्ग निर्धारण और अनुशासन सख्ती से लागू किया…

Read More

Ranchi : रिम्स (RIMS) की जमीन पर बने चार मंजिला अपार्टमेंट को तोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भवन निर्माण विभाग सोमवार से ध्वस्तीकरण शुरू करेगा। इस अपार्टमेंट में बने 20 फ्लैट पहले ही बिक चुके थे, जिनकी कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फ्लैट खरीदारों का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जमा-पूंजी इसमें लगा दी, कई लोगों ने 10–15 लाख रुपये तक इंटीरियर पर खर्च किए। अब बुलडोजर कार्रवाई से उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नुकसान झेलना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि यदि जमीन…

Read More

Ranchi : राज्य के अलग-अलग जिलों में ठंड के साथ घना कुहासा अब आम लोगों और हवाई यातायात पर असर डाल रहा है। शनिवार सुबह दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट डायवर्ट होकर भुवनेश्वर चली गई। इसके अलावा दो फ्लाइट्स कुहासे के बाद दो घंटे विलंब से पहुंचीं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक घना कुहासा और ठंड का असर जारी रहेगा। रांची में सुबह की दृश्यता 500 मीटर से भी कम रही, जिससे विमान संचालन प्रभावित हुआ। देवघर और जमशेदपुर में भी दृश्यता कम रही। जमशेदपुर में दृश्यता 500 मीटर और देवघर में 700 मीटर दर्ज की…

Read More

New Delhi : गोवा के मशहूर बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को अगले 24 से 48 घंटे में थाईलैंड से भारत लाया जा सकता है। दोनों भाई 6 दिसंबर को क्लब में हुई भयंकर आग के बाद थाईलैंड भाग गए थे। इस आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें कई कर्मचारी भी शामिल थे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उन्हें रविवार तक भारत लाया जा सकता है। इसी बीच, मजिस्ट्रेट जांच समिति ने शनिवार देर रात तक क्लब के जमीन मालिक प्रदीप…

Read More

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच (Bondi Beach) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात हमलावरों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस भीषण फायरिंग की घटना में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बीच पर बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और…

Read More

Ranchi : झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने वर्ष 2026–27 के लिए बिजली टैरिफ में 59 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) को सौंपा है। निगम के अनुसार, वर्ष 2023–24 तक ट्रू-अप रेवेन्यू गैप 4991.67 करोड़ रुपये हो चुका है। वित्तीय लेखा-जोखा के मुताबिक JBVNL को कुल 15584.46 करोड़ रुपये की राजस्व आवश्यकता है। हालांकि वर्तमान टैरिफ के अनुसार निगम की संभावित राजस्व वसूली केवल 9794.76 करोड़ रुपये आंकी गई है। JBVNL ने अपने टैरिफ पिटीशन में बताया है कि अगस्त 2025 में…

Read More