New Delhi : मद्रास हाईकोर्ट की जज जस्टिस जे. निशा बानो के केरल हाईकोर्ट ट्रांसफर को लेकर मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि जस्टिस बानो को 20 दिसंबर 2025 तक केरल हाईकोर्ट में पदभार ग्रहण करना होगा। यह निर्देश भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद जारी किया गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 14 अक्टूबर 2025 को जस्टिस जे. निशा बानो के मद्रास हाईकोर्ट से केरल हाईकोर्ट ट्रांसफर की अधिसूचना जारी की थी। हालांकि लगभग दो महीने बीत जाने के बावजूद उन्होंने केरल हाईकोर्ट में कार्यभार नहीं…
Author: admin
Ranchi : झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कनकनी के साथ अब राज्य के कई इलाकों में शीतलहर और घने कुहासे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर कुहासा छाया रहा, जिससे धूप की गर्माहट कम हो गई। इसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड…
Ranchi : राजधानी रांची को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने स्पष्ट किया है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कों और व्यस्त चौराहों पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई तेज की जाएगी। जहां-जहां पहले अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अवैध निर्माण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी रखी जाएगी। प्रशासक ने यह जानकारी शुक्रवार को इन्फोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पहले से तैयार कार्ययोजना के तहत प्रतिदिन अभियान चलाएंगे। किसी भी सूरत में हटाए गए स्थानों पर…
New Delhi : दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर अब सख्ती तय है। सरकार ने एक नया कानून पारित किया है, जिसे उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी मिल चुकी है। इस कानून के तहत अब कोई भी निजी स्कूल बिना पूरा हिसाब-किताब पेश किए फीस नहीं बढ़ा सकेगा। नए नियम का मकसद स्कूलों की फीस संरचना में पारदर्शिता लाना और अभिभावकों के हितों की रक्षा करना है। सरकार का कहना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होगी और माता-पिता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। बीते एक दशक में दिल्ली के कई निजी स्कूलों पर आरोप…
Patna : बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में चूहों के आतंक का मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हुए पीरपैंती (भागलपुर) के पूर्व विधायक ललन पासवान ने ट्रेन यात्रा के दौरान चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व विधायक ने बताया कि वे गुरुवार रात पटना से भागलपुर फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान बड़े-बड़े चूहे बोगी में घूमते रहे, जिससे वे करीब एक घंटे तक सो नहीं सके।…
Hazaribagh : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) में कार्यरत कर्मियों और श्रमिकों के बीच चार नए लेबर कोड कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को नए श्रम कानूनों की जानकारी देना और उनके अधिकारों व कर्तव्यों को स्पष्ट करना था। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी हजारीबाग रामकृष्ण भुइयां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लेबर कोड के प्रमुख प्रावधानों, उनके व्यावहारिक उपयोग और कर्मचारियों पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानून श्रमिकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित,…
New Delhi : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ओपनएआई ने अपना पहला एजेंटिक एआई ब्राउज़र ‘एटल्स’ लॉन्च कर दिया है, जो पारंपरिक ब्राउज़र से कहीं अधिक स्मार्ट है। इस ब्राउज़र की खासियत यह है कि यह सिर्फ निर्देश नहीं मानता, बल्कि खुद फैसले लेकर काम भी करता है। एटल्स ब्राउज़र दिखने में भले ही गूगल क्रोम जैसा हो, लेकिन इसकी असली ताकत इसके भीतर मौजूद एआई एजेंट है। यह एजेंट यूज़र की जरूरत को समझकर अपने आप वेब सर्च करता है, ईमेल ड्राफ्ट करता है, फॉर्म भरता है, मीटिंग शेड्यूल करता है और यहां…
Kolkata : पश्चिम बंगाल के मुरशिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर प्रस्तावित मस्जिद निर्माण को लेकर जबरदस्त चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की अगुवाई में चल रहे इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक करीब 5 करोड़ रुपये का दान जुटाया जा चुका है। 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर आधारशिला रखे जाने के बाद से दान पेटियों में रोजाना बड़ी रकम आ रही है। समिति के सदस्यों के अनुसार, हाल ही में एक ही दिन में 23 लाख रुपये से अधिक नकद, साथ ही सोने की अंगूठी, नथ…
Kolkata : पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के दौरान तैनात विशेष रोल पर्यवेक्षकों ने फील्ड ड्यूटी में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पर्यवेक्षकों ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि उन्हें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से अपना कार्य कर सकें। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में पश्चिम बंगाल के सीईओ कार्यालय की ओर से नई दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग मुख्यालय को औपचारिक प्रस्ताव भेजा…
New Delhi : गोवा के चर्चित नाइट क्लब अग्निकांड में अब कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। घटना के बाद फरार हुए नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड के फुकेट में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि दोनों आरोपी पकड़े जा चुके हैं, लेकिन उन्हें भारत वापस लाने की प्रक्रिया अभी भी जटिल बनी हुई है। देरी की सबसे बड़ी वजह वीजा और पासपोर्ट से जुड़ी औपचारिकताएँ हैं, जिन्हें पूरा होने में कुछ दिन लग सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सबसे पहले लूथरा ब्रदर्स के वीजा कैंसिल किए जाएंगे। वीजा रद्द होते…

