Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में डैम, तालाब और अन्य जलस्रोतों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में किसी भी तरह के भेदभाव पर कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जलाशयों पर अवैध कब्जा करने वाले सभी लोगों को चिन्हित कर समान रूप से हटाया जाना चाहिए। अदालत ने विशेष रूप से हरमू नदी की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए निर्देश दिया कि नदी को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त किया जाए। कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि…
Author: admin
Ranchi : राजधानी रांची में हाल के दिनों में हुई लूट की घटनाओं के पीछे बिहार के कटिहार जिले का कुख्यात कोढ़ा गैंग सामने आया है। बरियातू इलाके में सात दिन पहले हुई लूट के बाद पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि इस गैंग में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं, जिन्हें गैंग की भाषा में “बबलियां” कहा जाता है, भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सदर थाना पुलिस के अनुसार, गैंग के सदस्य बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते हैं। लूट के बाद वे तुरंत शहर छोड़ देते हैं और दूसरे राज्य में…
New Delhi : नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की सूची में एक बार फिर अहम बदलाव किया गया है। सोमवार को जारी आधिकारिक अपडेट के मुताबिक, फ्रेंचाइज़ियों की मांग पर 19 नए खिलाड़ियों को ऑक्शन पूल में शामिल किया गया है। इस बदलाव के बाद अब नीलामी सूची में कुल खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 369 हो गई है। इस अपडेट में सबसे प्रमुख नाम बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का है, जिन्हें पहली बार आईपीएल नीलामी में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले ईश्वरन को फ्रेंचाइज़ियों की ओर…
Jamshedpur : आदित्यपुर और टाटानगर के बीच निर्माणाधीन तीसरी रेलवे लाइन इन दिनों नशे की समस्या को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह इलाका धीरे-धीरे नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। खरकई नदी के पुल से लेकर जुगसलाई तक शाम ढलते ही कई लोग रेलवे ट्रैक के आसपास जुटने लगते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ लोग खुलेआम नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं, जबकि कई नशेड़ी सीधे रेलवे पटरी पर बैठ जाते हैं। इससे किसी भी समय बड़े…
Ranchi : झारखंड के सिमडेगा जिले की एक युवती के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और शिकायत के डर से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया, जहां से बाद में युवती का कंकाल बरामद हुआ। यह मामला एक दिसंबर को उस समय उजागर हुआ, जब पिलखुवा थाना क्षेत्र में एनएच-9 के पास रामा अस्पताल के सामने स्थित गन्ने के खेत में एक लावारिस सूटकेस…
Palamu : चतरा जिले के कुंदा थाना पुलिस ने नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीएसी) के जोनल कमांडर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुंदा थाना कांड संख्या 21/25 में नामजद फरार अभियुक्त उदेश जी उर्फ आरिफ जी उर्फ शशिकांत जी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया गया। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल गांव पहुंची। यहां अभियुक्त के आवास सहित गांव के प्रमुख स्थानों और आसपास के इलाकों में विधिवत रूप से इश्तेहार चिपकाए गए, ताकि आम लोगों को उसके फरार होने की जानकारी मिल…
East Singhbhum : मानगो थाना परिसर उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब रविवार देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष थाने के भीतर ही आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई और थाना परिसर में जमकर मारपीट शुरू हो गई। उपद्रवियों ने थाना परिसर में रखी कुर्सियां तोड़ दीं, सरकारी फाइलें बिखेर दीं और वायरलेस सेट व फाइल स्टैंड को भी नुकसान पहुंचाया। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। हालात काबू से बाहर होते देख क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को…
Ranchi : झारखंड में घना कोहरा और शीतलहर अब आम जनजीवन को प्रभावित करने लगा है। रविवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में कुहासा इतना घना रहा कि विमान और ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। रांची समेत कई जिलों में दृश्यता 600 से 1000 मीटर के बीच दर्ज की गई, जबकि सामान्य दृश्यता 2000 मीटर से अधिक होती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे का असर और बढ़ सकता है। इससे ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज होगी और कनकनी में इजाफा होगा। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि गुमला…
New Delhi : भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि बीते पांच वर्षों में लगभग 9 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता त्याग दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में जानकारी दी कि वर्ष 2011 से 2024 के बीच करीब 21 लाख भारतीयों ने विदेशी नागरिकता प्राप्त की। सरकार के मुताबिक, कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या घटकर करीब 85 हजार रह गई थी, लेकिन 2021 के बाद इसमें तेज उछाल आया और यह आंकड़ा दो लाख के आसपास…
New Delhi : वर्ष 2025 वैश्विक राजनीति के लिए बेहद उथल-पुथल भरा रहा। दुनिया के कई देशों में हुए चुनावों और राजनीतिक आंदोलनों ने सत्ता परिवर्तन की तस्वीर बदल दी। कहीं जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से नई सरकार चुनी, तो कहीं विरोध-प्रदर्शनों और हिंसा के बाद सत्तारूढ़ दलों को हटना पड़ा। अफ्रीकी देश तंजानिया में 20 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में सामिया सुलुह हसन दोबारा राष्ट्रपति बनीं, लेकिन चुनाव के बाद हिंसा में सैकड़ों लोगों की मौत की खबरें सामने आईं। कैमरून में राष्ट्रपति पॉल बिया ने एक बार फिर सत्ता में वापसी की। उत्तरी अमेरिका में कनाडा के 28…

