New Delhi : आज के दौर में आकर्षण केवल बाहरी सुंदरता तक सीमित नहीं रह गया है। विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, पुरुषों को सबसे अधिक आकर्षित वे महिलाएं करती हैं जो आत्मविश्वास से भरी होती हैं और जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखती हैं। आत्मविश्वास न सिर्फ व्यक्तित्व को निखारता है, बल्कि महिला की मुस्कान, व्यवहार और सोच को भी खास बनाता है। स्वस्थ एवं संतुलित शरीर को अक्सर आत्म-स्वीकृति और मानसिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी महिलाएं अपने शरीर और व्यक्तित्व को लेकर सहज होती हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी निखरकर सामने आता है। यह आत्मविश्वास…
Author: admin
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 197 बटालियन से एक दुखद समाचार सामने आया है। मंगलवार सुबह नियमित परेड के दौरान एक CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृत जवान की पहचान गोपालजी सिंह (46 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा स्थित 197 बटालियन कैंप में मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह जवानों की परेड चल रही थी। इसी दौरान परेड करते हुए जवान गोपालजी सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे मैदान में ही गिर पड़े। साथ मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही एमबीबीएस नामांकन में कथित अनियमितताओं का मुद्दा जोर-शोर से उठा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा एमबीबीएस काउंसलिंग में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की गाइडलाइंस का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद बोर्ड को डेटा सौंप दिया जाता है,…
New Delhi : देश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर तेज हो गया है। करीब 10 राज्यों में ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे और तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। उत्तर-पूर्वी राज्यों में अगले 24 घंटे तक घना कोहरा बने रहने की संभावना है। वहीं, 9 और 10 दिसंबर को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में गरज…
New Delhi : बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद देश एक बार फिर नए चुनावी दौर में प्रवेश करने जा रहा है। वर्ष 2026 में पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, जिससे देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इन राज्यों में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। चुनावी तैयारियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी हैं और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय दल अपनी रणनीतियां मजबूत करने में जुट गए हैं। असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं, जहां चुनाव जातीय समीकरण, विकास और क्षेत्रीय मुद्दों पर आधारित रहते हैं। केरल…
Ranchi : राजधानी रांची के प्रमुख धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में इस वर्ष पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 23 जनवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय शिवभक्तों की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तिलकोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। इस दौरान शिवभक्त पहाड़ी बाबा को नेगचार अर्पित कर तिलक चढ़ाएंगे और विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिलकोत्सव भगवान शिव के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का विशेष अवसर होता है, जिसमें भक्त अपनी…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) 2024 बैच के परीक्षामान अधिकारी अंकित सिन्हा, राजकुमार जयराजू और साक्षी जमुआर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण अनुभव और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मुख्यमंत्री से बातचीत की। मौके पर झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक अखिलेश कुमार झा और पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजया लक्ष्मी भी मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार, 77वीं आरआर बैच के ये तीनों IPS अधिकारी 23 नवंबर 2025 को झारखंड कैडर में अपने कर्तव्यों का योगदान देना शुरू कर चुके हैं। इस…
Ranchi : विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) हजारीबाग के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, चल रही गतिविधियों और उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। कुलपति प्रो. शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक ‘शिक्षा, समाज और राजनीति’ भेंट की। इसके साथ ही हजारीबाग के केबी महिला महाविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं द्वारा निर्मित अंगवस्त्र भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की रचनात्मकता और डिज़ाइन की खूब प्रशंसा की और कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बड़े मंच…
Ranchi : झारखंड में सर्दी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और नीचे जा सकता है। इससे राज्य भर में कनकनी और घोर ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसके कारण एक निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। इस सिस्टम से पैदा हुई पछुआ हवाएं बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र को प्रभावित कर रही हैं। इन हवाओं के साथ उत्तर भारत की…
Ranchi : झारखंड सरकार की कैबिनेट ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 33 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन्हीं प्रस्तावों में सबसे बड़ा फैसला किसानों के हित से जुड़ा है, जिसके तहत सरकार अब 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद करेगी। इस दर में राज्य सरकार का 100 रुपये प्रति क्विंटल विशेष बोनस भी शामिल है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2025–26 तथा आगे के वर्षों के लिए झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना को मंजूरी दी गई है। धान खरीद के लिए कुल 48.60 करोड़ रुपये के…

