Kolkata : तृणमूल कांग्रेस से हाल ही में निलंबित किए गए मुरशिदाबाद के प्रभावशाली विधायक हुमायूं कबीर ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद वह राज्य की राजनीति में “किंगमेकर” की भूमिका निभाएंगे और उनके समर्थन के बिना किसी भी दल के लिए सरकार बनाना संभव नहीं होगा। मंगलवार को कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुमायूं कबीर ने कहा कि 294 सदस्यीय विधानसभा में न तो तृणमूल कांग्रेस और न ही भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा 148 तक पहुंच पाएगी। उन्होंने दावा…
Author: admin
New Delhi : सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। सरकार द्वारा संचालित होने के कारण इस योजना में निवेश पूरी तरह जोखिम-मुक्त माना जाता है और इस पर आकर्षक ब्याज भी दिया जाता है। खास बात यह है कि इस स्कीम के जरिए रोजाना सिर्फ 333 रुपये की छोटी बचत से लंबी अवधि में ₹17 लाख से ज्यादा का फंड तैयार किया जा सकता है। 6.7% ब्याज के साथ सुरक्षित निवेश Post Office RD Scheme में फिलहाल निवेश पर 6.7% वार्षिक…
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति बनी रहती है। लेकिन जब मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं, तो जीवन में धीरे-धीरे नकारात्मक परिवर्तन दिखने लगते हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई संकेत बताए गए हैं, जो मां लक्ष्मी की नाराजगी की ओर इशारा करते हैं। सोना-चांदी का बार-बार खोना वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में बार-बार सोने या चांदी से जुड़ी वस्तुएं खो रही हैं, तो यह…
History : आज का दिन विश्व इतिहास में खास महत्व रखता है। 11 दिसंबर 1946 को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित संगठन यूनिसेफ (UNICEF) की स्थापना हुई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बच्चों और माताओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई थी। उस समय इसका नाम संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष रखा गया था। युद्ध से तबाह यूरोप और अन्य क्षेत्रों में बच्चों को भोजन, दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना इसका मुख्य लक्ष्य था। समय के साथ यूनिसेफ का कार्यक्षेत्र बढ़ता गया और यह बच्चों के शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और अधिकारों का वैश्विक संरक्षक बन…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन ने 7,721.25 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पास कर दिया। जैसे ही वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जवाब शुरू किया, बीजेपी ने वॉकआउट किया। वित्त मंत्री ने बताया कि 1 अप्रैल से 30 नवंबर तक राजस्व की प्राप्ति 67,696.37 करोड़ रुपये रही, जिसमें 66,871 करोड़ रुपये खर्च किए गए। कुल खर्च 98.8% रहा। राज्य करों का लक्ष्य 41,600 करोड़ रुपये था, जिसमें 30 नवंबर तक 23,897 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसी तरह, 19,456 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य था, जिसमें 8,565.63 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। राज्य आंतरिक…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को झारखंड विधानसभा में भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष 9 से 14 मार्च, 2026 तक रांची में आयोजित होने वाली प्रथम कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह प्रतियोगिता झारखंड में आयोजित होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा होगी, जिसमें 23 देशों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतिनिधिमंडल में कॉमनवेल्थ…
Ranchi : मंगलवार को झारखंड की अंडर–14 बालक फुटबॉल टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं की प्रतिभा और समर्पण झारखंड के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा…
Ranchi : रोटरी क्लब ऑफ़ रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी डिस्ट्रीक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम” में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अनिल सिंह, रेखा सिंह और रश्मि अग्रवाल शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने का आश्वासन दिया और रोटरी क्लब के सदस्यों को सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
Ranchi : झारखंड में आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में अगले एक-दो सप्ताह में 2 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में 2 डिग्री की गिरावट संभव है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। 10 से 13 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में सुबह में कुहासा छाया रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा। पिछले 24 घंटों में चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3…
‘बॉर्डर 2’ का नया पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। इस बार मेकर्स ने अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वह भारतीय नौसेना के अधिकारी के रूप में बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। चेहरे पर जख्मों के निशान, आंखों में अडिग हौसला और हाथ में राइफल लिए अहान एक ऐसे जवान की झलक देते हैं, जो देश के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स द्वारा जारी यह पोस्टर फिल्म की नई सैन्य टीम को पूरी मजबूती के साथ पेश करता है।…

