Ranchi : मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार एवं स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग की समीक्षा को लेकर सोमवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य निदेशक शशि रंजन ने अनुश्रवण दल के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 13 दिसंबर 2025 तक हर हाल में निर्धारित विद्यालयों का निरीक्षण पूरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। राज्य परियोजना निदेशक ने स्पष्ट किया कि जिलों में ऐसे विद्यालयों का चयन किया जाए जो स्वच्छता, हरियाली और नवाचार के मामले में अन्य स्कूलों के लिए उदाहरण बन सकें। उन्होंने चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी रखने और जिला स्तर…
Author: admin
Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चे के इलाज के बहाने एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी क्लिनिक संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी रिष्मा रमेशन ने सोमवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुष्कर्म की यह घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हुटुकदाग में हुई है। आरोपी की पहचान संजय कुमार, निवासी रबदा, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रूप में की गई है, जो गांव में एक…
Sri Nagar : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के जेहनपोरा क्षेत्र में पुरातत्वविदों को एक बड़ी ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। यहां लगभग 2,000 वर्ष पुरानी कुषाणकालीन बौद्ध बस्ती के अवशेष खोजे गए हैं। यह खोज कश्मीर की प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को समझने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह उत्खनन कार्य अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग और कश्मीर विश्वविद्यालय के मध्य एशियाई अध्ययन विभाग के संयुक्त सहयोग से पिछले पांच महीनों से किया जा रहा है। खुदाई का नेतृत्व कर रहे उत्खनन सहायक जावेद मंटो ने बताया कि अब तक तीन प्राचीन स्तूप, कई संरचनात्मक…
New Delhi : सर्दियों के मौसम में रोज सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करने से शरीर को प्राकृतिक गर्माहट मिलती है और यह कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार माना जाता है। अलसी को ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स का समृद्ध स्रोत कहा जाता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अलसी का नियमित सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी और मौसमी संक्रमणों से राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक होता…
Khunti : खूंटी जिले के ग्रामीण और जंगली इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के हमलों से आम ग्रामीण दहशत में हैं। ताजा मामला रनिया थाना क्षेत्र का है, जहां जंगली हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की है। रनिया थाना अंतर्गत डिगरी डाहू टोली गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने 60 वर्षीय महिला मरियम कोंगाड़ी पर हमला कर दिया। हाथियों के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और भय का माहौल है।…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को ईडी समन अवमानना मामले में रांची स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत में जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने दो बेल बॉन्ड—प्रत्येक 7,000 रुपये—जमा किए। इसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता (AG) राजीव रंजन भी मौजूद रहे।इससे पहले झारखंड हाई कोर्ट ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री को अदालत में सशरीर उपस्थित होकर बेल बॉन्ड भरने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट ने 4 दिसंबर को अंतरिम आदेश समाप्त करते…
Indore : दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में इंदौर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) क्षिप्रा पटेल की अदालत ने आरोपी दिनेश (38), निवासी ग्राम करिददा बाग, जिला धार को दोषी करार देते हुए चार बार उम्रकैद और अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट की तीन धाराओं तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) में एक-एक बार उम्रकैद की सजा दी। इसके अलावा अपहरण की धारा 366 के तहत…
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2 दिसंबर को रोहिंग्या मुसलमानों के कानूनी और मानवीय दर्जे को लेकर की गई टिप्पणी पर न्यायिक और कानूनी हलकों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और ‘कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल अकाउंटेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स’ से जुड़े सदस्यों ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को पत्र लिखकर इस टिप्पणी पर गहरी आपत्ति जताई है। पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी अमानवीय होने के साथ-साथ संविधान के अनुच्छेद 21, जो जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार देता है, उसके मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। हस्ताक्षरकर्ताओं के अनुसार, संवैधानिक अदालत से…
New Delhi : देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में लगातार हो रही रद्दीकरण और भारी शेड्यूल गड़बड़ी के बीच केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए सिविल एविएशन मंत्रालय ने DGCA के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) से जुड़े नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने पर रोक लगा दी है। साथ ही, इंडिगो संकट की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। मंत्रालय का कहना है कि यह निर्णय यात्री सुरक्षा से कोई समझौता किए बिना लिया गया है। खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों, छात्रों और उन…
New Delhi : बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और असंतुलित खान-पान आज लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रहे हैं। फास्ट फूड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन के कारण शरीर में विटामिन की कमी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर समय-समय पर चेतावनी के संकेत देता है, लेकिन लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर गंभीर बीमारियां जन्म ले सकती हैं। बार-बार होंठ फटना या मुंह के कोनों में दर्दनाक दरारें पड़ना सिर्फ मौसम का असर नहीं, बल्कि यह विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति…

