Ranchi : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं की पिछली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सूची से मैपिंग के तहत अब तक 1 करोड़ 61 लाख 55 हजार 740 मतदाताओं की सफलतापूर्वक मैपिंग कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृत (ASD) सूची में 12 लाख मतदाता चिह्नित किए गए हैं। अन्य मैपिंग कार्य भी तेजी से जारी हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में कम पैतृक मैपिंग वाले विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ एवं सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने…
Author: admin
News Delhi : केंद्र सरकार द्वारा जारी नए आदेश के बाद देशभर में यह बहस तेज हो गई है कि संचार साथी ऐप वास्तव में डिजिटल सुरक्षा का साधन है या व्यापक निगरानी का नया औजार। सरकार ने 28 नवंबर 2025 को अधिसूचना जारी करके कहा है कि अगले 90 दिनों के भीतर यह ऐप सभी भारतीय स्मार्टफोनों में अनिवार्य रूप से इंस्टॉल कर दिया जाएगा और इसे न हटाया जा सकेगा, न डिसेबल किया जा सकेगा। आदेश के अनुसार, मार्च 2026 से हर नया स्मार्टफोन—देशी हो या आयातित—इस ऐप के साथ प्री-इंस्टॉल आएगा। वहीं पुराने फोन में सॉफ़्टवेयर अपडेट…
Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा इस वर्ष भी OMR आधारित पैटर्न पर ली जाएगी और 31 मार्च 2026 से पहले परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन कक्षाओं की परीक्षा की जिम्मेदारी JCERT (झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) को दी जाएगी। JCERT वर्ष 2027 से नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार परीक्षा आयोजित करेगा। उधर, कक्षा 1 से 7 तक के बच्चों की परीक्षा 16 दिसंबर 2025 से प्रस्तावित है। परीक्षा तैयारियों पर महत्वपूर्ण…
Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो गांव में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेज़ी से कार्रवाई की और महज 12 घंटे के भीतर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रात में तब हुई, जब 25 वर्षीय अरशद अंसारी अपने घर के बाहर आग ताप रहा था। तभी अचानक बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और अरशद पर सीधी फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अरशद मौके पर गिर गया। परिजन और…
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एफईएमए (FEMA) के तहत छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह झारखंड में FEMA कानून के तहत ईडी की पहली छापेमारी है, जो इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है। ईडी की टीम ने सुबह करीब 6 बजे simultaneously रांची, मुंबई और सूरत में कुल 15 स्थानों पर छापे मारे। इनमें चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय, आवासीय परिसर और परिवार के अन्य ठिकाने शामिल हैं। एजेंसी की कई टीमों ने एक साथ रेड शुरू करते हुए दस्तावेज़, डिजिटल डेटा और…
Ranchi : साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह–गांडेय मार्ग पर जामताड़ा की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो को रोककर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आविद खां ने बताया कि सभी आरोपी खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों में विजय मंडल, अर्जून मंडल (करमाटाड़), आदित्य राज उर्फ ओम शंकर कुमार (किशनपुर), गजेन्द्र कुमार और रवि कुमार (बरबीघा) शामिल हैं। एक अन्य आरोपी निर्मल मंडल मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने उनके पास से 10 आइफोन, 14 सिमकार्ड और स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।जांच में पता चला…
New Delhi : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने 5-6 दिसंबर को होने वाले 23वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ सकते हैं। यात्रा की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उच्च स्तरीय तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच रोजगार, एस-400 राडार सिस्टम और लड़ाकू विमानों के सह-उत्पादन को लेकर तीन महत्वपूर्ण समझौते होने की प्रबल संभावना है। भू-राजनीतिक तनाव के बीच अहम यात्रा यह यात्रा ऐसे समय में तय हो रही है जब अमेरिका ने रूस से तेल खरीद पर भारत पर टैरिफ और जुर्माना लगाया है।…
New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप ‘1XBET’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब तक की सबसे चौंकाने वाली जानकारी उजागर की है। जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली में बाइक टैक्सी चलाकर जीवनयापन करने वाले एक साधारण ड्राइवर के खाते में सिर्फ आठ महीनों (19 अगस्त 2024 – 16 अप्रैल 2025) में 331.36 करोड़ रुपये जमा कराए गए। ईडी की टीम जब उसके घर पहुंची, तो अधिकारी हैरान रह गए—वह ड्राइवर राजधानी के गरीब इलाके में एक टूटी-फूटी दो कमरे की झुग्गी में रहता था। न महंगी गाड़ी, न फर्नीचर, न कोई लग्जरी सामान।…
Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सब-इंस्पेक्टर (SI) से इंस्पेक्टर में प्रोन्नत हुए 150 पुलिस पदाधिकारियों के लिए अनिवार्य आठ सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सभी प्रोन्नत अधिकारियों को 7 दिसंबर 2025 तक झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। तीन चरणों में होगा प्रशिक्षण मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा— ➤ पहला चरण : 8 दिसंबर 2025 – 3 जनवरी 2026इस दौरान सभी प्रोन्नत अधिकारी झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में कक्षा एवं फिजिकल ट्रेनिंग…
Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 9 वरिष्ठ डीएसपी को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में प्रोन्नत कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति की अनुशंसा के बाद गुरुवार को विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। प्रोन्नति के बाद अब ये अधिकारी आईपीएस कैडर के तहत अपनी नई जिम्मेदारियाँ संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों का चयन वरिष्ठता, उत्तम सेवा रिकॉर्ड और योग्यता के आधार पर किया गया है। प्रोन्नति प्राप्त अधिकारियों की सूची इस प्रकार है: आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारी शिवेंद्र — डीएसपी,…

