Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को इस सेवा को तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने बताया कि विशेष ओपीडी में ट्रांसजेंडर समुदाय को बिना किसी भेदभाव के जांच, परामर्श और इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ‘सम्मान स्वास्थ्य सेवा’ व्यवस्था लागू कर रहा है, जिसके…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : झारखंड के कई जिलों में 23 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति ट्रोपोस्फेयर के निचले स्तर पर उत्तर-पश्चिम से पश्चिम की ओर बहने वाली हवाओं के कारण बनेगी। इस बीच राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चाईबासा, गोड्डा, सरायकेला और जमशेदपुर सहित कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। शनिवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि तड़के सुबह…
Ranchi : झारखंड में पिछले दो दिनों से ठंड में कमी महसूस की जा रही है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 13.2°C रहा, जबकि बुधवार को यह 11.3°C था। जमशेदपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13°C था, जो शुक्रवार को बढ़कर 14.6°C हो गया।डाल्टनगंज में भी ठंड में कमी आई है—बुधवार का न्यूनतम तापमान 9.5°C से बढ़कर शुक्रवार को 12.5°C दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम औसत तापमान में सामान्य बढ़ोतरी देखी गई है। दिन के समय धूप की तल्खी कम महसूस हो…
Ranchi : झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराकर पलायन को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन ऐसे क्षेत्र हैं, जिनसे ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। मंत्री मांडर प्रखंड के बिसाहा खटंगा और बेड़ो के नेहालू पंचायत में आयोजित उद्यानिकी प्रशिक्षण, कार्यशाला सह उपादान वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि “हजारीबाग की महिलाओं ने मशरूम उत्पादन में मिसाल कायम की है, उसी तरह मांडर क्षेत्र की महिलाएं भी लाखों रुपये कमा सकती हैं। आवश्यकता…
Patna : बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि गृह विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बजाय उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। राज्य में यह पहली बार हुआ है जब गृह मंत्रालय उप मुख्यमंत्री के पास गया है। नई गठबंधन सरकार में भाजपा, जदयू, हम, रालोम और लोजपा (रामविलास) कोटे से शामिल मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए हैं। विभागों के वितरण में सहयोगी दलों की राजनीतिक हिस्सेदारी और उनके प्रशासनिक अनुभव को तरजीह दी…
Ranchi/Kolkata: अवैध कोयला तस्करी और खनन पर शिकंजा कसते हुए एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। यह कार्रवाई दोनों राज्यों में फैले कोयला नेटवर्क पर की गई, जहां 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ रेड की गई। जांच टीमों को इस दौरान पश्चिम बंगाल के एक ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी और सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। यह पूरा मामला अवैध कोयला खनन, चोरी और तस्करी से जुड़ा है, जिसके जरिए सरकारी खजाने को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। ईडी ने यह संयुक्त अभियान विशेष खुफिया…
Ranchi/ Dhanbad : ईडी की टीम जब बुधवार को कोयला कारोबारी एलबी सिंह के आवास पर छापेमारी करने पहुंची, तो उन्हें अप्रत्याशित बाधा का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों को घर में घुसने से रोकने के लिए एलबी सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को परिसर में खुला छोड़ दिया। कुत्ते पूरे परिसर में घूम रहे हैं और सुरक्षा बलों के लिए अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो गया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम अर्धसैनिक बल के साथ जबरन प्रवेश की कोशिश कर रही है, लेकिन कुत्तों की वजह से अब तक घर के अंदर कदम…
Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार देर रात पुलिस ने अड्डेबाजी और अनावश्यक भीड़ जमा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर की गई, जिसके तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने करीब 70 स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न इलाकों से 183 लोगों को पकड़कर हिदायत देने के बाद छोड़ दिया। जिन प्रमुख स्थानों पर यह अभियान चलाया गया, उनमें नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू सहित 70 से अधिक इलाके शामिल थे। पुलिस ने कई जगहों पर सड़कों,…
Palamu : पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पलामू प्रमंडलीय टीम द्वारा की गई। सूत्रों के अनुसार, एक आवेदक ने जमीन से संबंधित नकल (दस्तावेज) निकालने के बदले पैसे मांगने की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने preliminary सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत की मांग की बात सही पाई गई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और विनोद कुमार को रिश्वत की राशि लेते ही…
Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक अध्याय जुड़ गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इस बार कैबिनेट विस्तार भी बड़े पैमाने पर हुआ है। सीएम और उपमुख्यमंत्रियों सहित कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। सबसे पहले विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव,…
