Author: दिनेश ओरांव

New Delhi : भारत के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने जस्टिस बी.आर. गवई का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल रविवार शाम समाप्त हो गया था। शपथ ग्रहण के साथ ही जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक रहेगा। न्यायपालिका में दो दशक से अधिक अनुभव रखने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक अपनी न्यायिक यात्रा में कई ऐतिहासिक और महत्वूपूर्ण फैसले दिए हैं।…

Read More

Hazaribagh : केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत के बघुताबर टोला में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने 35 वर्षीय रूपलाल करमाली की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, रात लगभग 12 बजे अपराधी घर के पीछे छत के सहारे अंदर घुसे और रूपलाल करमाली पर लगातार पांच गोलियां दाग दीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही घर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि मृतक रूपलाल करमाली बुंडू मंडा पूजा में भगत पूजारी के रूप में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस…

Read More

Sri Nagar : उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के नौगाम गांव में रविवार देर रात एक ही परिवार के 12 सदस्य अचानक बेहोश हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में फूड पॉइज़निंग की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी प्रभावित लोगों को पहले इलाज के लिए एनटीपीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर देखभाल के लिए जीएमसी हंदवाड़ा रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी 12 मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और अस्पताल में आवश्यक दवाइयाँ व…

Read More

Mumbai : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत और कांग्रेस की MLA ज्योति गायकवाड ने आरोप लगाया है कि मुंबई की प्रारूप मतदाता सूची में करीब 11 लाख डुप्लीकेट वोटर दर्ज हैं। विपक्ष का कहना है कि जब तक वोटर लिस्ट को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक मुंबई मनपा चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भी इस मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में “वोट चोरी” का खुलासा हुआ है। उनके अनुसार, कई वार्डों में एक ही घर में 10 से ज़्यादा वोटर दिखाए गए हैं, दुकानों…

Read More

बेरूत (लेबनान): इजराइल ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्लाह के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक माने जाने वाले दक्षिणी हारेट हरेक में बड़ा हवाई हमला किया। इस कार्रवाई में आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि हमले में संगठन के पांच टॉप आतंकी मारे गए, जिनमें उसकी सैन्य शाखा का प्रमुख और कुख्यात कमांडर हेथम अली तबताबाई भी शामिल है। हिज्बुल्लाह प्रवक्ता ने भी तबताबाई व चार अन्य आतंकियों—इब्राहिम अली हुसैन, रिफ़ात अहमद हुसैन, मुस्तफ़ा असद बरौ और कासिम हुसैन बरजावी—के मारे जाने की पुष्टि की है। जुलाई…

Read More

Ranchi : रांची नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL) में रविवार को तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव युवेंटस 2025 का समापन हुआ। मुख्य अतिथि, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने छात्रों को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यही छात्रों का बेहतर भविष्य बनाने में सहायक होगा। इस तरह के आयोजनों से शिक्षण संस्थानों को संस्कृति के आदान-प्रदान और उसे समझने का अवसर मिलता है। मंत्री ने बताया कि एक गांव से दूसरे गांव तक यात्रा करते समय भाषा और संस्कृति बदल जाती है, लेकिन महात्मा गांधी…

Read More

Ranchi : रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-17, भैया) का सफल समापन रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 24 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें कुल 23 रोमांचक मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दीपाटोली, रांची और दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप, रांची के बीच खेला गया। जहां दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दीपाटोली उपविजेता रहा। आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली और टेंडर हार्ट…

Read More

West Singhbhum : जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” अभियान एवं सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत रविवार को विभिन्न प्रखंडों में पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर मंझारी प्रखंड के मेरोमहोनर पंचायत, सोनुआ प्रखंड के भालुरुंगी–गोबिंदपुर पंचायत, चक्रधरपुर प्रखंड के सिमिदिरि, हतनातोड़ाग और बाईपी पंचायत, तथा जगन्नाथपुर प्रखंड के भनगांव और सियालजोड़ा पंचायत में आयोजित हुए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और कई सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों व आवश्यकताओं के लिए आवेदन जमा किए। इसमें झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम–2011 के तहत सूचीबद्ध सेवाओं के आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में रविवार को आंशिक बादल छाए रहे। बादल छाने के कारण दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ, जबकि शाम होते ही हल्की कनकनी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर तक सुबह और रात के समय कुहासा छाया रहेगा तथा दिन में आंशिक बादल बने रहेंगे। विभाग ने यह भी बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई,…

Read More

New Delhi : आधार कार्ड से जुड़ी सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। नए नियमों के अनुसार, दिसंबर 2025 से आधार कार्ड को एक नए डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें आपकी पूरी जानकारी नहीं दिखाई देगी। प्रस्तावित बदलाव के तहत आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा, जबकि नाम, पता, जन्मतिथि और बायोमैट्रिक विवरण हटाए जा सकते हैं। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि आधार की फोटोकॉपी और उसकी डिटेल्स के गलत इस्तेमाल को रोकने…

Read More