Author: दिनेश ओरांव

Dhanbad : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) (आईएसएम) के 45वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने 37 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्रियां प्रदान कीं। साथ ही संस्थान की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। हो समाज के त्योहारों के ईसाईकरण पर आदिवासी महासभा का विरोध समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके…

Read More

West Singhbhum : आदिवासी हो समाज महासभा ने अपने पारंपरिक धार्मिक त्योहारों के ईसाईकरण के प्रयासों पर कड़ी आपत्ति जताई है। शुक्रवार को हरिगुटू स्थित क्लब भवन में महासभा की एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश बिरुवा ने की। बैठक में कैथोलिक चर्च परिसर में हेरो: पर्व मनाए जाने को लेकर आक्रोश जताया गया और इसे हो समाज की धार्मिक पहचान एवं संस्कृति के साथ सीधी छेड़छाड़ बताया गया। किचन की दीवार गिरने से मासूम की मौत महासभा द्वारा पारित निंदा प्रस्ताव में कहा गया कि हेरो: पर्व प्राकृतिक पूजा पर आधारित हो समाज का विशुद्ध पारंपरिक…

Read More

Dumka : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबनखेता गांव से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भारी बारिश के चलते कच्ची ईंटों से बनी रसोई की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक सात वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी 12 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह सहित नौ लोग बीमार मृतक की पहचान गांव निवासी पप्पू यादव के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। घायल किशोरी उसकी बड़ी बहन मौसम कुमारी है। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब…

Read More

Palamu : सावन के महीने में जंगली मशरूम (खुखड़ी) खाने के लिए लोग परेशान रहते हैं। काफी महंगा भी बिकता है। पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के रबदा केवाल टोला में खुखड़ी खाने की इच्छा लोगों ने जंगली मशरूम का सेवन कर लिया, जिससे एक ही परिवार के छह सहित नौ लोग बीमार हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है एवं खतरे से बाहर बताए गए हैं। अग्निवीर परीक्षा में अदाणी कोचिंग सेंटर की बड़ी सफलता बीमार लोगों में पूर्ति कुंवर, अशोक चौधरी, प्रभा देवी, आदर्श चौधरी,…

Read More

Jharkhand : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत चल रहे अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर सफलता की नई कहानी लिखी है। यहां अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 13 अभ्यर्थियों में से 8 ने हाल ही में आयोजित लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन सफल अभ्यर्थियों में रोशनी कुमारी अकेली महिला उम्मीदवार हैं, जिन्होंने परीक्षा पास कर क्षेत्र की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन अदाणी फाउंडेशन द्वारा इन होनहार अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए…

Read More

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में बुधवार को कक्षा 11वीं के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं मार्गदर्शन के माध्यम से उनके सम्पूर्ण विकास को सुनिश्चित करना रहा। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार : दीपिका पांडेय शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य स्वामी परिपूर्णानंद जी महाराज, आचार्य चिन्मय मिशन, रांची की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्हें शिशु विकास मंदिर समिति के संरक्षक श्री पवन…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ग्रामीण विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षत्रों में योजनागत और जमीनी स्तर पर काम हो रहा है। रोजगार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं। यह बातें राज्य के ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कही। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और आम जनता के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की दिशा में योजनागत और…

Read More

Ranchi: कांके विधानसभा में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विकास कार्यों को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक समरीलाल और वर्तमान कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार बैठा आमने-सामने हैं। दोनों नेता एक-दूसरे पर तीखे आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं और स्वयं को क्षेत्र के विकास का असली शिल्पकार बता रहे हैं। समरीलाल का दावा – भाजपा ने रखी नींव पूर्व विधायक समरीलाल ने दावा किया कि कांके में सड़कों, विद्यालयों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुईं। उन्होंने कहा कि 1990 के बाद भाजपा शासन में कांके को ‘टापूनुमा’ हालात से बाहर निकाला गया। उन्होंने 11 बड़े…

Read More

Ranchi : शिक्षा को गति देने और बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कांके प्रखंड में एक सराहनीय पहल की गई। सोमवार को कांके प्रखंड कार्यालय परिसर में एक साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जहां मध्य विद्यालय बोड़िया के 50 छात्र-छात्राओं को विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा द्वारा साइकिलें वितरित की गईं। इस आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ बच्चों को स्कूल तक की दूरी तय करने में मदद देना था, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और शिक्षा के प्रति जागरूक बनाना भी था। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे, जिनके चेहरों…

Read More

Canberra : बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इससे पहले इस उम्र वर्ग के बच्चों पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, स्नैपचैट और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से ही पाबंदी लगी हुई थी। अब सरकार ने यूट्यूब को भी इस सूची में शामिल कर दिया है। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा विकसित भारत की आधारशिला रखेगी: रंगनाथ महतो हालांकि ‘यूट्यूब किड्स’ इस नियम से बाहर रहेगा। यह प्लेटफॉर्म…

Read More