ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार : दीपिका पांडेय

रांची। झारखंड सरकार ग्रामीण विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षत्रों में योजनागत और जमीनी स्तर पर काम हो रहा है। रोजगार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं। यह बातें राज्य के ग्रामीण विकास

ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार : दीपिका पांडेय
Advertisement

रांची। झारखंड सरकार ग्रामीण विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षत्रों में योजनागत और जमीनी स्तर पर काम हो रहा है। रोजगार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं। यह बातें राज्य के ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कही।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और आम जनता के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की दिशा में योजनागत और ज़मीनी स्तर पर कार्रवाई हो रही है। राज्य सरकार न सिर्फ वर्तमान कार्यों को ससमय पूरा करने पर ध्यान दे रही है, बल्कि भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की दिशा में भी गंभीरता से काम हो रहा है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण सड़क निर्माण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के तहत कार्यरत महिला समूहों के माध्यम से रोजगार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने जैसी अनेक योजनाएं चल रही हैं। पिछले वर्ष पारित किए गए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। साथ ही नई योजनाओं को भी गति दी जा रही है।

मंत्री ने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य हर जनकल्याणकारी योजना को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करना है। गांवों को आत्मनिर्भर बनाना, महिलाओं को सशक्त करना और हर नागरिक तक समृद्धि और अवसर पहुंचाना, राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच स्पष्ट है और यही सोच उनकी कार्यशैली और विभागीय विज़न की पहचान है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *