पूर्वी सिंहभूम। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर सामने आई जब एमजीएम अस्पताल में इलाज के अभाव में पोटका के कलिकापुर पोचापाड़ा निवासी वरुण भगत (38) की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। कुत्ता काटने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उसे बुधवार दोपहर करीब एक बजे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चार घंटे बीत जाने के बाद भी उसे न तो इलाज मिला और न ही रांची रेफर करने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था हो सकी। परिजनों के अनुसार अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की हालत गंभीर है और उसे तुरंत…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : Blinkit में डिलीवरी का काम करने वाले युवक नीरज कुमार की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत के बाद रांची में डिलीवरी कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को करीब 400 से अधिक Blinkit डिलीवरी एजेंट्स ने शहर की सड़कों पर उतरकर कंपनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अवैध खनन हादसा: चाल धंसने से 9 मजदूरों की मौत “हम नीरज को नहीं भूले हैं, अब कंपनी को जगाना होगा”—ये नारे आज रांची की गलियों में गूंजते रहे। प्रदर्शनकारी पीली यूनिफॉर्म और डिलीवरी बैग के साथ सड़कों पर उतरे और उन्होंने…
Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक-2 स्थित जमुनिया इलाके में अवैध खनन के दौरान खदान की चाल धंस गई, जिससे नौ मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में और भी मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हरमनप्रीत के शतक से भारत ने इंग्लैंड…
Chester-le-Street : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में 13 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया, जिसमें भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर का शानदार शतक और गेंदबाज क्रांति गौड की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। अवैध ढांचों पर कार्रवाई, स्टेशन रोड से हटाए गए ठेले-खोमचे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों पर…
Ranchi : रांची नगर निगम एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आया। मंगलवार सुबह स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई में जुटी। अभियान का उद्देश्य था—शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराना। गंगा का कहर, खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर सुबह से ही इलाके को घेर लिया गया और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच नालियों पर बनी गुमटियां, फुटपाथ की अस्थायी दुकानें, ठेले-खोमचे, और सड़क किनारे के अवैध ढांचे हटाने के लिए बुलडोजर का प्रयोग किया गया। कार्रवाई…
Baliya : जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में कटान और तबाही की स्थिति बन गई है। बैरिया तहसील के नौरंगा और भुवाल छपरा गांवों में गंगा की उफनती लहरों ने अब तक कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। ग्रामीण भयभीत होकर अपने आशियाने खुद ही उजाड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। हरियाली तीज 27 जुलाई को रवि योग में, सुहागिनों का व्रत केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, बलिया में गायघाट के पास गंगा नदी का जलस्तर सोमवार शाम को खतरे के निशान 57.615…
Ranchi : इस वर्ष हरियाली तीज का पावन व्रत 27 जुलाई को रवि योग में मनाया जाएगा। यह योग कार्यों की सफलता और शुभ फल की दृष्टि से अत्यंत उत्तम माना गया है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती तथा गणेश जी की पूजा-अर्चना करती हैं। एकांश सिंह का शानदार शतक, भारत की सधी हुई शुरुआत आचार्य मनोज पांडेय ने बताया कि पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 11:08 बजे प्रारंभ हो रही है और 27 जुलाई रात 11:10 बजे तक…
चेल्म्सफोर्ड में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड अंडर-19 के बीच दूसरे युवा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से बाधित रहा। हालांकि, इंग्लैंड के एकांश सिंह के शानदार शतक की बदौलत मेज़बान टीम ने पहली पारी में 309 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं और वह अब भी 258 रन पीछे है। दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट पर 222 रन से आगे खेलना शुरू किया। एकांश सिंह, जो पहले दिन 66 रन पर नाबाद लौटे थे, ने…
Ranchi : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने आवास जगतपुरम, कांके में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया। यह आयोजन हर्षोल्लास और सम्मान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। ‘धमाल-4’ में साथ नजर आएंगे अजय देवगन और रवि किशन विधायक सुरेश बैठा ने इस अवसर पर खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत राष्ट्रसेवा की कामना की। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जी का राजनीतिक अनुभव, संघर्षशीलता और समर्पण…
रवि किशन इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए पहचाने जाने वाले रवि ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक जबरदस्त भूमिका निभाई, जिसमें पहली बार ये दोनों सितारे सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आए। अब यह धमाकेदार जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में दोबारा साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन पहली बार एक सरदार के किरदार में नजर आएंगे। अपने खास ह्यूमर, कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त एनर्जी के साथ रवि इस बार…
