Author: दिनेश ओरांव

Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के चूड़ी टोला स्थित हाजी हाशिम स्ट्रीट में शनिवार को सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया। यह निर्माण कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (RRDA) की निगरानी में कराया जाएगा। इस योजना के तहत लगभग 1.25 किलोमीटर लंबी सड़क और नाली का निर्माण प्रस्तावित है। काउंसिल में झारखंडी सदस्यों की नियुक्त करे सरकार : देवेंद्रनाथ शिलान्यास के बाद जब विधायक ने इलाके का निरीक्षण किया, तो सड़कों की बदतर स्थिति देख उनका गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि एनसीसी कंपनी…

Read More

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार फार्मासिस्ट के सरकारी पद पर कार्यरत किसी झारखंडी कर्मी को ही सदस्य और रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त करे। ऐसा नहीं होने पर आगामी 23 जुलाई को झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल बरियातू कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में तीन नई सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी देवेंद्रनाथ ने उक्‍त मामले को लेकर नेपाल हाउस में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। देवेन्द्रनाथ ने कहा कि झारखंड राज्य…

Read More

Ranchi : झारखंड की राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इन परियोजनाओं की विस्तृत रूपरेखा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे तुरंत स्वीकृति दे दी गई। रांची में बनेगा 2600 बेड का विश्वस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2 मुख्यमंत्री ने डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को जल्द से जल्द तैयार कर परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य के अन्य शहरों जैसे जमशेदपुर, डालटनगंज आदि में भी…

Read More

Ranchi : झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। राजधानी रांची में 2600 बेड वाला अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2 बनाया जाएगा। जो राज्य ही नहीं, पूरे देश के लिए एक मेडिकल चमत्कार साबित होगा। स्वास्थ्य मंत्री का बेटा कर रहा अस्पतालों का निरीक्षण, उठे सवाल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शीघ्र ही इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह अस्पताल कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स जैसी सभी प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराएगा। अस्पताल परिसर में मेडिकल…

Read More

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी का अस्पतालों का निरीक्षण करना अब राज्य में विवाद और चर्चा का विषय बन गया है। कृष अंसारी हाल ही में अपने दोस्तों के साथ विभिन्न सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करते नजर आए। हैरानी की बात यह है कि वह इन निरीक्षणों का वीडियो बनाकर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा कर रहे हैं। गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला राज्य में किसी मंत्री के परिजन द्वारा इस तरह खुले रूप से विभागीय संस्थानों का निरीक्षण करने और उसका प्रचार-प्रसार करने…

Read More

Ajmer : शनिवार तड़के अजमेर-ब्यावर रेलमार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मुंबई से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12216) के इंजन में अचानक आग लग गई। यह हादसा अजमेर जिले के सेंदड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। पत्नी ने नहीं दिया खाना, पति ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन में जैसे ही धुआं उठता दिखाई दिया, लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल रूम को वायरलेस के माध्यम से सूचना दी। लोको पायलट की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों…

Read More

Bastar : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने जानलेवा मोड़ ले लिया। बुरगुम थाना क्षेत्र के सरगीपाल पुजारीगुड़ा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा खाना न देने पर उसे बेरहमी से कुल्हाड़ी से मार डाला। ट्रंप ने रूपर्ट मर्डोक, द वाल स्ट्रीट जर्नल, न्यूजकॉर्प पर दायर किया मुकदमा, हर्जाना मांगा 10 अरब डॉलर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बोमड़ा राम कटामी (35) रोज की तरह घर पहुंचा और नशे की हालत में अपनी पत्नी भीताय कटामी से खाना मांगा। लेकिन पत्नी खुद भी शराब…

Read More

Washington : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने दुनिया के प्रमुख मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक के अखबार द वाल स्ट्रीट जर्नल पर छपी एक खबर पर मोटा हर्जाना मांगा है। उन्होंने रूपर्ट मर्डोक, द वाल स्ट्रीट जर्नल, न्यूजकॉर्प के खिलाफ मुकदमा दायर कर हर्जाना के रूप में 10 अरब डॉलर दिलाने की मांग की है। वह द वाल स्ट्रीट जनरल में जेफरी एपस्टीन को ‘कभी लिखे गए उनके कथित अश्लील पत्र’ के छापने से आगबबूला हैं। जीआईएमएस द्वारा जिम कॉर्बेट में पीजीडीएम छात्रों की आउटबाउंड ट्रेनिंग सीएनबीसी की खबर के अनुसार, द वाल स्ट्रीट जर्नल में छपी…

Read More

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) ने अपने नवप्रवेशित पीजीडीएम कोर्स के विद्यार्थियों के लिए एक पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया। यह प्रशिक्षण 10 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में संपन्न हुआ। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन, बच्चों को दी गई सुरक्षा की जानकारी इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व कौशल, टीमवर्क, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान और भावनात्मक बुद्धिमत्ता जैसे गुणों का विकास करना था। छात्रों को अकादमिक वातावरण से बाहर निकालकर उन्हें वास्तविक जीवन की…

Read More

Ranchi : धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज दिनांक 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को अग्निशमन सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन विद्यालय परिसर में सुबह 11:30 बजे किया गया, जिसमें विद्यालय के भैया/बहनों (विद्यार्थियों), आचार्यों (शिक्षकों) और कर्मचारियों को आग से सुरक्षा और अग्निशमन यंत्रों के सही प्रयोग की जानकारी दी गई। ट्रेन की चपेट में आए 3 हाथी, मौके पर हुई दर्दनाक मौत इस प्रशिक्षण का संचालन अग्निशमन विभाग, धुर्वा केंद्र के अनुभवी अधिकारियों द्वारा किया गया। शैलेंद्र कुमार और गौतम कुमार ने बच्चों को अग्निशमन उपकरणों की कार्यप्रणाली, उपयोग की…

Read More