Author: दिनेश ओरांव

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2744 लैंडिंग के दौरान तेज बारिश की वजह से रनवे पर फिसल गई। विमान के तीनों टायर फट गए, लेकिन सौभाग्यवश इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। NTPC पर फॉरेस्ट क्लीयरेंस उल्लंघन का आरोप, NGT में मामला गरमाया एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पायलट ने स्थिति को बखूबी संभाला और विमान को सुरक्षित रूप से टैक्सीवे तक ले आया। इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया…

Read More

New Delhi : संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते बाधित हो गई। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया, जिसके बाद स्पीकर को कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दो नदियों से होता है भगवान शिव का प्राकृतिक जलाभिषेक विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटनाक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें बतौर नेता प्रतिपक्ष सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा…

Read More

Bihar : सावन के पवित्र माह में देशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित धरौन गांव में एक ऐसा अनोखा शिव मंदिर है, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किसी श्रद्धालु द्वारा नहीं, बल्कि स्वाभाविक रूप से दो नदियों – बागमती और लखनदेई – के संगम से होता है। ऑल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों की चमक यह मंदिर “बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर” के नाम से प्रसिद्ध है और इसका धार्मिक महत्व असीम है। यहां सावन की पहली सोमवारी से ही जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि भगवान…

Read More

Ranchi : लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप (WMSKF) 2025 में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी झारखंड की प्रतिभाओं ने अपना लोहा मनवाया और कुल 6 पदक जीतकर प्रतियोगिता में धाक जमाई। संसद सत्र: ऑपरेशन सिंदूर, मणिपुर और अमेरिकी दखल पर होगी चर्चा सब-जूनियर वर्ग में संपूर्ण वैभव ने -35 किलोग्राम कैटिगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, वैष्णवी कुमारी ने भी -35 किलोग्राम सब-जूनियर वर्ग में ही गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड को गौरवान्वित किया। संस्कृति वरधान ने -25 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल…

Read More

New Delhi : संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है, जो आगामी 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र के सुचारु संचालन और मुद्दों पर चर्चा को लेकर रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा में सदन के नेता और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की। अंजुमन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित बैठक में केंद्र सरकार के साथ-साथ कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें विपक्ष की ओर से कई गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की…

Read More

Ranchi : कांके प्रखंड के लिए रविवार का दिन गौरव और प्रेरणा से भरपूर रहा, जब सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके की ओर से प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जैक, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रांची के चंदवे में बाइक शोरूम में चोरी की नाकाम कोशिश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा सिर्फ मैट्रिक पास करना लक्ष्य नहीं होना चाहिए, असली सफलता तभी है जब आप अपने…

Read More

Ranchi : रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवे में बीती रात एक बाइक शोरूम में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने साक्षी ऑटोमोबाइल्स (बजाज मोटरसाइकिल शोरूम) को निशाना बनाया, लेकिन वे किसी बड़ी चोरी को अंजाम देने में असफल रहे। शोरूम के संचालक दीपक कुमार चौरसिया ने बताया कि चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन उन्हें अंदर कुछ खास कीमती सामान या नकदी नहीं मिली। झारखंड में राशन कार्ड घोटाला: अमीर उठा रहे थे गरीबों का हक हालांकि, चोर वहां से कुछ औजार और मोबाइल चार्जर जैसी छोटी-मोटी चीजें लेकर फरार हो गए। सौभाग्यवश, शोरूम को…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : झारखंड में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जहाँ लाखों रुपये के टर्नओवर वाले कारोबारी, होटल मालिक, गोदाम संचालक और खनन व्यवसायी वर्षों से गरीबों का राशन हड़पते आ रहे थे। ये वे लोग हैं, जो कारों में घूमते हैं, आलीशान घरों में रहते हैं, और हर माह सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाला मुफ्त चावल व अन्य खाद्यान्न उठा रहे थे । वह भी लाल व पीले राशन कार्ड के ज़रिए। चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपित तौसिफ राजा कोलकाता में गिरफ्तार यह फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब राशन कार्डों को आधार से लिंक…

Read More

Patna : पटना के पारस एमआरआई अस्पताल में बीते गुरुवार को चंदन मिश्रा हत्या मामले में बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपित तौसिफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार गैस टैंकर की चपेट में आकर नौ गायों की मौत बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बीती देर रात तौसिफ रजा उर्फ बादशाह कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक महिला, सचिन सिंह, यूनुस खान और हरीश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि,…

Read More

East Singhbhum (Jharkhand) : शनिवार देर रात पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ गायों की जान चली गई। यह हादसा एनएच-18 पर बहरागोड़ा महाविद्यालय के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार एलपीजी गैस टैंकर (नंबर NH-01L-0259) डिवाइडर पर बैठी गायों को रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नौ गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। विधायक सुरेश बैठा ने सड़क और नाली योजना का किया शिलान्यास प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस टैंकर टाटा की ओर से कोलकाता की दिशा में…

Read More