निष्ठा और संवेदनशीलता से सेवा देने का किया आह्वान Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। नियुक्ति प्राप्त करने वालों में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से चयनित 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा आधारित 151 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 29 वरिष्ठ अस्पताल प्रबंधक और 26 वित्त प्रबंधक शामिल हैं। समारोह को संबोधित…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की विशेष अदालत ने बुधवार को तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने लेखा शाखा के एसएसआई अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार और काजल मंडल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत अर्जी नामंजूर कर दी। इससे पहले अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह मामला बोकारो ट्रेजरी से करीब 11 करोड़ रुपये की कथित अवैध निकासी से जुड़ा है। घोटाले का खुलासा उस समय हुआ जब बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय की लेखा शाखा में वेतन…
Bihar : वैशाली जिले के महनार बाजार में मोहर्रम से पहले डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी, एक दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के दौरान भीड़ पुलिस की गिरफ्त से जब्त किए गए डीजे भी छुड़ाकर ले गई। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना महनार थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के पास की बताई जा रही है। प्रशासन ने मोहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध…
मैसाचुसेट्स। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एल के मुकाबले में घाना ने शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। मंगलवार को बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ियों के लगातार प्रयास घाना की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने बेअसर साबित हुए। हैरी केन और जूड बेलिंगहम की अगुवाई में इंग्लैंड ने पूरे मैच के दौरान आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन घाना के खिलाड़ियों ने अनुशासित और संगठित रक्षा करते हुए कोई भी स्पष्ट गोल करने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड को जीत का सबसे बड़ा अवसर निर्धारित समय के…
Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा जिले में बेटे की चाह और अंधविश्वास के चलते अपनी आठ वर्षीय इकलौती बेटी की हत्या करने वाले पिता को अदालत ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। छह वर्ष पुराने इस चर्चित मामले में लोहरदगा सिविल कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा की अदालत ने आरोपी सुमन नगेशिया को दोषी करार देते हुए मंगलवार को फैसला सुनाया। अदालत ने उसे सश्रम आजीवन कारावास के साथ 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। लोक अभियोजक भरत राम के अनुसार, मामला पेशरार थाना क्षेत्र का है। आरोपी सुमन नगेशिया की केवल एक…
पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुमारबाग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही। पत्नी से हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, कुमारबाग थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी रामबाबू यादव का सोमवार रात अपनी पत्नी ललिता देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के करीब तीन…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा तंत्र को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 151 विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत कुल 262 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर प्रोजेक्ट भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। चयनित अभ्यर्थियों में 151 विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 29 वरीय अस्पताल प्रबंधक और 26 वित्त प्रबंधक शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा बल…
नई दिल्ली/रांची। झारखंड आंदोलन के प्रमुख शिल्पकार और ‘दिशोम गुरु’ के नाम से विख्यात दिवंगत शिबू सोरेन को लोक सेवा एवं जनहित कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह सम्मान प्रदान किया। शिबू सोरेन की ओर से उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया। व्हीलचेयर पर मंच तक पहुंचीं रूपी सोरेन को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण प्रदान किया। यह भावुक क्षण न केवल सोरेन परिवार बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव और सम्मान…
सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार सुबह एक महिला अपनी छोटी बेटी को गोद में लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इंसाफ की मांग को लेकर उठाए गए इस कदम से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही दुर्गा मंदिर के पास की है, जहां सुबह करीब चार बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पति पर दूसरी शादी का आरोप टावर पर चढ़ी महिला गुड्डी देवी ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले दिल्ली-गुरुग्राम में मजदूरी के दौरान उसकी मुलाकात राघोपुर के मोतीपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर से हुई थी। दोनों…
Patna : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। दानापुर रेल मंडल ने 23 और 24 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें और परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने गंतव्य तक लौट सकें। कई प्रमुख स्टेशनों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों के बीच किया जाएगा। इनमें पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर, बख्तियारपुर, राजगीर, नवादा, जमुई, किऊल, गया, सीवान, बेतिया, सासाराम और आरा…
