Author: दिनेश ओरांव

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में राज्यवासियों को कई तोहफे दिए। मुख्यमंत्री ने आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण, अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना समेत कई योजनाओं तथा नीतियों का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य वासियों को 7042 करोड़ रुपये की 896 योजनाओं की सौगात दी। 13950 युवाओं को ऑफर लेटर देकर उनके हौसले और करियर को उड़ान दी। लगभग 260 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति बांटकर लाभुकों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की राह दिखाई तो खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी उपलब्धियों…

Read More

रांची : पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी “फादर कॉन्सटेंट लीवंस इंटर टोला सदभावना फुटबॉल मैच” लोयोला मैदान में 12.11.2023 से आयोजन किया गया है। आज 15.11.2023 को द्वितीय चरण के चार मैच खेले गए। पहला मैच में आज प्रातः 10.30 बजे से शुरू हुआ जिसमे टमटम टोली की टीम  ने पुराना बैंक डेरा की टीम को 3 गोल से हराया। दूसरा मैच में पथल कुदवा की टीम ने गुंगू टोली की टीम को 3 गोल से पराजित किया। तीसरा मैच में धुमसा टोली की टीम ने बढ़ीटोली की टीम को 2 गोल से हराया। चौथा मैच चुनवाटोली और…

Read More

गोड्डा : अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोड्डा के महागामा प्रखंड स्थित माणिकपुर घाट गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने इलाज कराया। इलाज कराने वालों में बच्चे, बुजुर्ग औरतें शामिल थीं। शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों की विभिन्न बीमारियों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयां दीं। शिविर में बुखार, सर्दी-जुकाम, दस्त, पेट दर्द, त्वचा रोग, आदि जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया। ज्ञात हो, अदाणी फाउंडेशन की चार मोबाइल मेडिकल वैन हर रोज गोड्डा जिले के किसी ना किसी गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों का…

Read More

राँची। बैंक ऑफ इंडिया राँची आंचलिक कार्यालय के बिरसा मुंडा सभागार में आज दिनांक 15.11.2023 को धरती आबा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आंचलिक प्रबंधक श्री संजीव कुमार सिंह और उप आंचलिक प्रबंधक श्री नरेंद्र कुमार दास सहित समस्त स्टाफ़ सदस्यों ने श्रद्धा सुमन समर्पित किया।

Read More

जमशेदपुर। आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को कदमा पुलिस ने उनके कदमा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया है। सालखन मुर्मू ने कहा कि बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी सेंगेल अभियान ने मांगों के लिए साकची स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण अनशन पर बैठने का कार्यक्रम तय किया था। पुलिस ने उनके घर को घेर लिया है। उन्हें घर से कहीं आने जाने की अनुमति नहीं है। सालखन मुर्मू ने इस पूरी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान ने अपने पूर्व घोषित…

Read More

खूंटी। पी एम मोदी बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले धरती आबा को नमन किया। बिरसा ओडा में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद स्थल की मिट्टी का तिलक लगाया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्हें शॉल और भगवान बिरसा की प्रतिमा दी। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री को टोपी और एक सरना शॉल भेंट की। इसके अलावा प्रधानमंत्री को प्रतिमा, पेंटिंग और कई अन्य उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुऐ मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं एक आदिवासी राज्य का…

Read More

सैन फ्रांसिस्को। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन-अमेरिका शिखर बैठक और 30वीं एपीईसी आर्थिक नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। वैश्विक उथल-पुथल के बीच बाइडेन-जिनपिंग के बीच होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने पर जोर होगा। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस मुलाकात से दोनों वैश्विक शक्तियों के द्विपक्षीय संबंधों में नरमी आने की संभावना नहीं है। मगर व्हाइट हाउस के अधिकारियों की महीनों की बातचीत…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल (मंगलवार) रात झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची में उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सड़कों पर प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री ने रात को ही इसके लिए आभार जताते हुई एक्स पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, रांची में इतनी रात जिस प्रकार बड़ी संख्या में मेरे परिवारजनों ने आकर अपना आशीर्वाद दिया, वो अभिभूत करने वाला है। प्रधानमंत्री आज भी झारखंड में हैं। इस बीच आज (बुधवार) सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को भैया दूज की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा है कि भाई दूज भाई-बहन के पवित्र…

Read More

Ranchi। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 148वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने एक्स पर लिखा- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन। रांची में भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी।

Read More

लखनऊ। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में की। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से महज दो हजार रुपये से उन्होंने काम शुरू किया और किस्मत ऐसी चमकी कि देखते ही देखते दो लाख करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा हो गया। उप्र और देश ही नहीं विदेशों में भी कारोबार का परचम लहराया। सुब्रत राय के…

Read More