वैशाली एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, 19 यात्री घायल

इटावा। नई दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने की वजह से 19 यात्री घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 यात्रियों की

Advertisement

इटावा। नई दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने की वजह से 19 यात्री घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। 12 घंटे के भीतर ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना सामने आई है। क्षतिग्रस्त बोगी को अलग कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सतपाल सिंह ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे इटावा रेलवे स्टेशन के करीब मैनपुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास नई दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12554) के एस-6 कोच में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के बाद घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर रूप से घायल ग्यारह यात्रियों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, घटना की जांच रेल प्रशासन के द्वारा किए जाने के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीणा ने बताया कि घायल यात्रियों में आठ यात्री झुलसने और ग्यारह यात्री धुएं से दम घुटने के कारण बीमार हुए हैं। आग लगने से क्षतिग्रस्त बोगी को ट्रेन से अलग कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *