चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सैन फ्रांसिस्को पहुंचे

सैन फ्रांसिस्को। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन-अमेरिका शिखर बैठक और 30वीं एपीईसी आर्थिक नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में जिनपिंग

Advertisement

सैन फ्रांसिस्को। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन-अमेरिका शिखर बैठक और 30वीं एपीईसी आर्थिक नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। वैश्विक उथल-पुथल के बीच बाइडेन-जिनपिंग के बीच होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने पर जोर होगा।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस मुलाकात से दोनों वैश्विक शक्तियों के द्विपक्षीय संबंधों में नरमी आने की संभावना नहीं है। मगर व्हाइट हाउस के अधिकारियों की महीनों की बातचीत के बाद होने जा रही इस बैठक को सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और यूक्रेन युद्ध पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *