फादर कॉन्सटेंट लीवंस इंटर टोला सदभावना फुटबॉल मैच का आयोजन

रांची : पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी “फादर कॉन्सटेंट लीवंस इंटर टोला सदभावना फुटबॉल मैच” लोयोला मैदान में 12.11.2023 से आयोजन किया गया है। आज 15.11.2023 को द्वितीय चरण के चार मैच खेले गए। पहला मैच में आज प्रातः 10.30 बजे से शुरू

Advertisement

रांची : पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी “फादर कॉन्सटेंट लीवंस इंटर टोला सदभावना फुटबॉल मैच” लोयोला मैदान में 12.11.2023 से आयोजन किया गया है। आज 15.11.2023 को द्वितीय चरण के चार मैच खेले गए। पहला मैच में आज प्रातः 10.30 बजे से शुरू हुआ जिसमे टमटम टोली की टीम  ने पुराना बैंक डेरा की टीम को 3 गोल से हराया। दूसरा मैच में पथल कुदवा की टीम ने गुंगू टोली की टीम को 3 गोल से पराजित किया। तीसरा मैच में धुमसा टोली की टीम ने बढ़ीटोली की टीम को 2 गोल से हराया। चौथा मैच चुनवाटोली और पिछले वर्ष के चैंपियन बर्दवान कंपाउंड के बीच संपन्न हुवा, जिसमें बर्दवान कंपाउंड की टीम ने 1 गोल से जीत दर्ज की।

इस टूर्नामेंट के पहला मैच का उद्घाटन  रांची जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एंजेलो कुक के द्वारा दिनांक 12.11.2023 को किया गया था। उद्घाटन समारोह में पल्ली पुरोहित आनंद डेविड खलखो उपस्थित थे। इस मैच में रांची शहर से कुल 14 टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट आगामी 19 नवंबर को भी चलेगा और फाइनल मैच 3.12.2023 को समाप्त होगा। आज के सभी खेल काफी रोचक थे जिसे लोयोला मैदान में हजारों दर्शकों ने  सराहा। इस वर्ष के आयोजन को और अधिक रोचक बनाने के प्रयास में जुटे सुनील लकड़ा, चैयरमैन रांची जिला फुटबॉल संघ, अजय टोप्पो अध्यक्ष, खेल समिति, अन्य सदस्यगण, फादर दीपक,  जूलियन, जॉन, सूचित, मधु, अनिमा, सुनील खलखो, जोसेफ तिग्गा आदि की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *