अदाणी फाउंडेशन की और से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

गोड्डा : अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोड्डा के महागामा प्रखंड स्थित माणिकपुर घाट गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने इलाज कराया। इलाज कराने वालों में बच्चे, बुजुर्ग औरतें शामिल थीं। शिविर में डॉक्टरों

Advertisement

गोड्डा : अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोड्डा के महागामा प्रखंड स्थित माणिकपुर घाट गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने इलाज कराया। इलाज कराने वालों में बच्चे, बुजुर्ग औरतें शामिल थीं।

शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों की विभिन्न बीमारियों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयां दीं। शिविर में बुखार, सर्दी-जुकाम, दस्त, पेट दर्द, त्वचा रोग, आदि जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
ज्ञात हो, अदाणी फाउंडेशन की चार मोबाइल मेडिकल वैन हर रोज गोड्डा जिले के किसी ना किसी गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों का इलाज करती हैं। प्रत्येक साल लगभग 50 हजार ग्रामीण इन शिविरों से लाभान्वित होते हैं।
इलाज कराने आए ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *