इजरायल ने हमास के दो आतंकी कमांडर ढेर किए

तेल अवीव। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि गाजा पट्टी पर उनके सुरक्षा बलों के हमले में फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के दो कमांडर मारे गए। इस बीच आईडीएफ ने एक ड्रोन फुटेज जारी कर यह समझाने की कोशिश की है

Advertisement

तेल अवीव। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि गाजा पट्टी पर उनके सुरक्षा बलों के हमले में फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के दो कमांडर मारे गए। इस बीच आईडीएफ ने एक ड्रोन फुटेज जारी कर यह समझाने की कोशिश की है कि अस्पताल पर हमला इजरायल की सेना ने नहीं किया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में आईडीएफ के हवाले से कहा है कि हमास के गाजा सिटी ब्रिगेड में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सरणी के प्रमुख मुहम्मद अवदल्लाह और हमास नौसैनिक बल के कमांडर अकरम हिजाजी को मार गिराया गया। साथ ही हमास के कमांड सेंटर, स्टेजिंग ग्राउंड, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और रॉकेट लॉन्च साइटों के साथ सैन्य बुनियादी ढांचों को तहस-नहस कर दिया है। इनमें हमास की कुछ सुरंगें भी शामिल हैं।

जिनपिंग ने बेल्ट ऐंड रोड फोरम की बैठक में कहा-टकराव की कोई बात नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गाजा पट्टी के अल-अहली अरब अस्पताल पर हमले के संबंध में इजरायल रक्षा बल ने ड्रोन फुटेज जारी किया है। इसके विवरण के मुताबिक अस्पताल में घातक विस्फोट उसके आयुध के कारण नहीं हुआ। इससे कोई गड्ढा नहीं हुआ है। इजरायल के हमले में आमतौर पर जमीन में बड़े गड्ढे हो जाते हैं।

आईडीएफ के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लेबनान से बुधवार तड़के हिजबुल्लाह के आतंकवादियों ने उत्तरी इजरायल के मोशाव श्तुला के पास इजरायली बलों की ओर एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल दागी। इसमें उसके चार सैनिक घायल हो गए। पिछले 24 घंटों में उत्तरी सीमा पर कस्बों और सैन्य चौकियों पर दागी गई यह सातवीं मिसाइल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *