गिरिडीह में JMM नेता की हत्या, जंगल से अधजला शव बरामद

Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और पूर्व गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार महतो की निर्मम हत्या कर दी गई है। उनका अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी–फुसरो रोड के

गिरिडीह में JMM नेता की हत्या, जंगल से अधजला शव बरामद
Advertisement

Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और पूर्व गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार महतो की निर्मम हत्या कर दी गई है। उनका अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी–फुसरो रोड के पास जंगल से बरामद किया गया।

शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप और आक्रोश फैल गया। गुस्साए स्थानीय लोगों और समर्थकों ने डुमरी–फुसरो सड़क को जाम कर दिया और हत्या में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क जाम के कारण आवागमन कई घंटों तक प्रभावित रहा।

पुलिस जांच में जुटी, कारण स्पष्ट नहीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। राजनीतिक रंजिश, आपसी विवाद समेत अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

राजनीतिक हलकों में शोक और आक्रोश

राकेश कुमार महतो की हत्या से राजनीतिक गलियारों में शोक और आक्रोश है। झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.