Bokaro: संकल्प यात्रा के छठें चरण के दौरान शनिवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार नहीं तो भत्ता और नियुक्ति वर्ष की घोषणाएं करते रहे लेकिन नियुक्ति नदारद है। हेमंत को दलालों, बिचौलियों और कोयला, बालू लुटाने से फुर्सत नहीं है। भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में रिक्त पड़े पदों को भरा जायेगा। https://pratahnewz.com/any-child-can-achieve-any-great-place-bindeshwar-oraon/ उन्होंने कहा कि राज्य में…
Author: दिनेश ओरांव
Lohardaga। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर सलगी में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लोहरदगा संकुल के कुल 10 विद्यालयों के 30 भैया-बहनों ने भाग लिया। प्रथम स्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी, द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर चैनपुर, तृतीय स्थान रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज लोहरदगा एवं चतुर्थ स्थान सरस्वती शिशु मंदिर डुमरी विद्यालय को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बिन्देश्वर उरांव ने बच्चों से कहा कि कोई भी बच्चा चाहे गरीब हो या अमीर किसी भी श्रेष्ठ स्थान को प्राप्त कर सकते हैं। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
Asansol: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय में शनिवार को इस माह सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सितंबर में ईसीएल मुख्यालय से एक अधिकारी तथा तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में प्रबंधक (सचिवालय) सनत कुमार मंडल एवं कर्मचारियों में कार्यालय अधीक्षक देवनाथ मुखर्जी, लेखापाल सुभाशीष परमानिक तथा चालक आफताब अहमद ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यकाल के अनुभव को साझा किया। https://pratahnewz.com/life-of-nine-year-old-child-suffering-from-wilsons-disease-saved-in-ranchi/ मुख्यालय की भांति ईसीएल के क्षेत्रों में भी सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ईसीएल के निदेशक (वित्त)…
Ranchi : राज अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ रविश रंजन (गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट) एवं डॉ. अविनाश कुमार दुबे (किडनी रोग विशेषज्ञ) ने प्लाज्मा थेरेपी के जरिए एक नौ वर्षीय बच्चे की जान बचाई। बच्चा चतरा जिले का रहने वाला है और लम्बे समय से इस बीमारी से पीड़ित था। https://pratahnewz.com/chaos-in-jail-due-to-announcement-of-death-sentence-for-prisoner-in-iran/ डॉ. रविश रंजन ने बताया कि विल्सन रोग एक वंशानुगत स्थिति है, जिसके कारण शरीर में अतिरिक्त तांबा जमा हो जाता है। इससे लीवर काम करना बंद कर देता है। तांबे के जमा होने से गुर्दे, मस्तिष्क और आंखों को नुकसान होता है। यदि उपचार न किया जाए तो विल्सन रोग गंभीर…
Tehran। ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार को रामहॉर्मोज जेल में एक कैदी को मौत की सजा सुनाने के बाद जमकर बवाल हुआ। इससे गुस्साए बाकी कैदियों ने आग लगाकर दंगा शुरू कर दिया। दंगे के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस साल नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए कम से कम 173 लोगों को फांसी दी चुकी है। इससे कैदी काफी खफा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम ईरान में एक जेल में कैदियों ने…
Ranchi : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन जैन, मुख्य महाप्रबंधक, संविदा एवं संविदा थे। इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि नियमित अभ्यास के बिना हिंदी भाषा का उपयोग करना आसान नहीं है, क्योंकि अभ्यास ही किसी व्यक्ति को निपुण बनाता है, इसलिए किसी भी भाषा में महारत हासिल करने के लिए लगातार अभ्यास महत्वपूर्ण है। के श्रीनिवास मूर्ति, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभा को अपने संबोधन के दौरान विशेष रूप से हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी भाषा के महत्व और कार्यान्वयन के बारे में बताया।…
Ranchi : विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रांची के पारस एचईसी अस्पताल के कर्मचारियों एवं मरीजों की उपस्थिति में विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व ह्रदय दिवस का थीम है ‘दिल का इस्तेमाल करें, दिल को जानें’। अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों की मौजूदगी में ह्रदय से संबंधित सवाल-जवाब किये गये। सही जवाब देनेवाले को डॉ. महेश कुशवाहा के हाथों पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में अस्पताल परिसर में दिल से संबंधित जानकारियों को मरीजों के साथ साझा की गयी। इस विशेष मौके पर पारस अस्पताल में मुफ्त ह्रदय जांच की…
Asansol : ईसीएल मुख्यालय के डिसेरगढ़ क्लब में शुक्रवार को राजभाषा (हिंदी) माह-2023 का समापन-सह-सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं एवं निदेशक (तकनीकी) संचालन निलाद्रि रॉय की उपस्थिति में हुआ। वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों एवं विभागों को पुरस्कृत किया गया तथा बांग्ला व हिंदी भाषा के लिए अलग-अलग माहवार आयोजित नानाविध प्रतियोगिताओं यथा कविता पाठ, निबंध लेखन, पत्र लेखन, शब्दानुवाद, सुवाक्य लेखन, आदि में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान स्वरचित कविताओं का पाठ हुआ और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक (कार्मिक) की अनुप्रेरणा…
Ranchi : केनरा बैंक, धुर्वा शाखा ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्यों का निर्वहन करते हुए शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी और धुर्वा शाखा के शाखा प्रमुख भारत भूषण एवं शिशु विकास मंदिर समिति के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र, सह मंत्री डॉ. धनेश्वर महतो, सदस्य डॉ. उमाशंकर शर्मा, प्राचार्या डॉ. संध्या सिंह, वरिष्ठ माध्यमिक खंड प्रभारी राकेश कुमार पांडेय, माध्यमिक खंड प्रभारी शुभश्री तिवारी, प्राथमिक खंड प्रभारी कुमरेंद्र झा उपस्थित रहे। https://pratahnewz.com/closing-ceremony-of-official-language-month-concluded-in-ecl/amp/ सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार ने…
हांगझू। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बुधवार को एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ केवल नौ गेंदों में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाया। दीपेंद्र केवल 10 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे, उनकी पारी में आठ छक्के शामिल थे। मौजूदा एशियाई खेलों के ग्रुप मैच में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ केवल 20 ओवरों में 3 विकेट पर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ नेपाली टीम 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम भी बन गई। https://pratahnewz.com/the-14-knots-of-anant-sutra-symbolize-the-infinite-form-of-lord-vishnu/ इसके अलावा कुशल मल्ला, जिन्होंने केवल 34 गेंदों में नाबाद शतक बनाया, टी20…
