Asian games : नेपाल ने मंगोलिया को 273 रन से हराया

हांगझू। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बुधवार को एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ केवल नौ गेंदों में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाया। दीपेंद्र केवल 10 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे, उनकी पारी में आठ छक्के शामिल थे। मौजूदा एशियाई

Asian games : नेपाल ने मंगोलिया को 273 रन से हराया
Advertisement

हांगझू। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बुधवार को एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ केवल नौ गेंदों में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाया। दीपेंद्र केवल 10 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे, उनकी पारी में आठ छक्के शामिल थे।

मौजूदा एशियाई खेलों के ग्रुप मैच में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ केवल 20 ओवरों में 3 विकेट पर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ नेपाली टीम 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम भी बन गई।

भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप का प्रतीक है अनंत सूत्र का 14 गांठ

इसके अलावा कुशल मल्ला, जिन्होंने केवल 34 गेंदों में नाबाद शतक बनाया, टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बन गए। जवाब में मंगोलिया की टीम 13.1 ओवर में केवल 41 रनों पर सिमट गई और नेपाल ने 273 रनों की बड़ी जीत हासिल की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *