ईरान में कैदी को मौत की सजा की घोषणा से जेल में बवाल

Tehran। ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार को रामहॉर्मोज जेल में एक कैदी को मौत की सजा सुनाने के बाद जमकर बवाल हुआ। इससे गुस्साए बाकी कैदियों ने आग लगाकर दंगा शुरू कर दिया। दंगे के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई। यह जानकारी मीडिया

Advertisement

Tehran। ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार को रामहॉर्मोज जेल में एक कैदी को मौत की सजा सुनाने के बाद जमकर बवाल हुआ। इससे गुस्साए बाकी कैदियों ने आग लगाकर दंगा शुरू कर दिया। दंगे के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस साल नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए कम से कम 173 लोगों को फांसी दी चुकी है। इससे कैदी काफी खफा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम ईरान में एक जेल में कैदियों ने एक साथी कैदी के खिलाफ जारी मौत की सजा के विरोध में आग लगा दी और गोलीबारी की। ईरान, चीन के बाद दुनिया में सबसे अधिक संख्या में फांसी देने वाला देश है। वहां इस प्रकार की हिंसा होती रहती है।

पारस अस्पताल में विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमनेस्टी इंटरनेशनल ने जून में एक रिपोर्ट में कहा कि ईरानी अधिकारियों ने व्यवस्थित रूप से अनुचित परीक्षणों के बाद इस साल नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए कम से कम 173 लोगों को फांसी दी है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *