Ranchi: हिंदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय(NTPC Coal Mining Headquarters), रांची ने हिंदी पखवाड़ा (Hindi Fortnight) की शुरूआत अनिमेष जैन, मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी) ने की। इस दौरान सभागार मे उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों ने हिंदी-प्रतिज्ञा ली जिसका उद्देश्य देश में हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। इस मौके पर श्री जैन ने सभी कर्मचारियों को हिंदी दिवस की बधाई दी और युगों-युगों से प्रचलित हिंदी भाषा का महत्व भी बताया। https://pratahnewz.com/more-than-12-children-missing-after-boat-capsizes-in-river/ मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) (प्रभारी) ने कहा कि भारत सरकार के उपक्रम होने के नाते एनटीपीसी का भी…
Author: दिनेश ओरांव
Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 23 सितंबर को वाराणसी के गांजरी इलाके में 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाएं और 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। शिलान्यास समारोह (Foundation laying ceremony) में कई स्टार क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और यूपीसीए की सक्रिय भागीदारी के साथ एक भव्य शो होने जा रहा है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि 23 सितंबर को क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए…
Patna। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास गुरुवार की सुबह नाव पलटने से 12 से अधिक स्कूली बच्चे लापता हो गए जबकि 15 से अधिक बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। नाव पर 30 से अधिक बच्चे सवार थे। इस हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। https://pratahnewz.com/americas-warning-on-the-meeting-of-putin-and-kim-jong/ बताया गया है कि नाव पर सवार होकर 30 से अधिक बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में पलट गई। इस घटना के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि हिन्दी हमारे सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है। हिन्दी से हमें विश्व में एक नई पहचान मिली है। हम सभी देशवासियों को हिन्दी पर गर्व है।
वाशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन की ताजा मुलाकात पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उसका कहना है कि दोनों देशों के बीच अगर हथियार का सौदा होता है तो अमेरिका नए प्रतिबंध लागू करने से पीछे नहीं हटेगा। अमेरिका का कहना है कि रूस-उत्तर कोरिया जिस तरह हथियार डील पर बातचीत कर रहे हैं, वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव का उल्लंघन होगा। उधर, रूस के दौरे पर पहुंचे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को उत्तर कोरिया आमंत्रित किया जिसे पुतिन ने स्वीकार कर…
Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ बनाने के लिए दूरदर्शी स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘आयुष्मान भव:’ (Ayushman Bhava:) अभियान का बुधवार को आॅनलाइन शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति, हर परिवार स्वस्थ रहेगा तभी स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प पूरा होगा। यही आयुष्मान भव: (Ayushman Bhava:) कार्यक्रम’ का भी लक्ष्य है। केंद्र एवं राज्य सरकार की सहभागिता इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करने में मददगार होगी। आॅड्रे हॉउस, रांची में आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में झारखंड से इस अभियान का शुभारंभ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया। https://pratahnewz.com/big-decision-75-lakh-women-will-get-free-lpg-connection/ इस…
New Delhi : कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स (On Economic Affairs) की हर सप्ताह होने वाली बैठक में इस बार केंद्र सरकार ने उज्जवला 2.0 स्कीम लॉन्च कर दी है। इस स्कीम के तहत 75 लाख एलपीजी के मुफ्त कनेक्शन और दिये जायेंगे। स्कीम के तहत 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर हुई है। अगले तीन वर्षों में ये एलपीजी कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि 75 लाख एलपीजी के मुफ्त कनेक्शन और दिये जायेंगे। अगले तीन वर्षों में यह एलपीजी…
New Delhi: जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली पुलिसकर्मियों के लिए एक विशेष डिनर की मेजबानी करेंगे। दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में 30 से अधिक विश्व नेताओं, शीर्ष यूरोपीय संघ के अधिकारियों, अतिथि देशों के प्रतिनिधियों और 14 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया था। सम्मेलन का समापन 10 सितंबर को हुआ था। जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था में 50 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जिसमें डॉग स्क्वॉड और घुड़सवार पुलिस जैसी विशेष इकाइयां शामिल थीं। हालांकि, डिनर के लिए तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन अनुमान…
व्लादिवोस्तोक। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मेक इन इंडिया कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीयों के बीच भारतीय उत्पादों के उपयोग व उत्पादन को प्रोत्साहित कर प्रधानमंत्री मोदी बिल्कुल सही कार्य कर रहे हैं। रूस के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित 8वें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि घरेलू स्तर पर निर्मित ऑटोमोबाइल का उपयोग किया जाना चाहिए। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पहले ही अपनी इस नीति के जरिये एक उदाहरण स्थापित…
फ्लोरिडा। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में हिंदू विरासत माह मनाया जाएगा। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी ने हिंदू धर्म को दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना धर्म बताते हुए इसके योगदान को स्वीकार किया और नवंबर महीने को हिंदू विरासत माह के रूप में मान्यता दी। ब्रोवार्ड काउंटी द्वारा नवंबर महीने को हिंदू विरासत माह के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद फ्लोरिडा उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है, जिसने हाल ही में हिंदू धर्म, संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को मनाने के लिए मान्यता दी थी। इसमें जॉर्जिया, टेक्सास, ओहियो, मैसाचुसेट्स, मिनेसोटा, वर्जीनिया शामिल है। https://pratahnewz.com/cm-distributed-assets-worth-more-than-rs-757-crore-among-more-than-11-lakh-beneficiaries/…
