Monaco City। मशहूर कोलंबियाई चित्रकार और मूर्तिकार फर्नांडो बोटेरो का 91 वर्ष की आयु में शुक्रवार को मोनाको के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह अपनी विशिष्ट मूर्तिकला और पुष्ट आकृतियों वाले चित्रों के लिए जाने जाते हैं। उनकी मृत्यु से कला जगत में शून्य पैदा हो गया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मृत्यु की पुष्टि बोटेरो के करीबी दोस्त ह्यूस्टन में एक आर्ट गैलरी के सह-मालिक मौरिसियो वैलेजो ने की है। उन्होंने कहा कि इसका कारण निमोनिया की जटिलताएं रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोलंबिया के…
Author: दिनेश ओरांव
Asansol : ईसीएल मुख्यालय सभागार (ECL Headquarters Auditorium) में शुक्रवार को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा की अध्यक्षता में विशेष अभियान 3.0 के तहत प्रारम्भिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ईसीएल के निदेशकगण एवं मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए। ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधकों तथा सभी प्रतिष्ठानों के प्रभारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। यह विशेष अभियान 3.0 मुख्य रूप से स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित है। https://pratahnewz.com/alert-flash-message-received-by-smartphone-users-of-the-country-know-what-is-the-matter/ ज्ञात हो कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार…
New Delhi: केंद्र सरकार ने कई स्मार्टफोन यूजर्स को एक टेस्ट Message भेजकर शुक्रवार को अपनी ‘आपातकालीन चेतावनी प्रणाली’ (Emergency Alert System) का परीक्षण किया। देश भर के यूजर्स के फोन पर ‘आपातकालीन चेतावनी (emergency alert): गंभीर’ शब्दों के साथ एक तेज बीप और फ्लैश आया। फ्लैश संदेश में लिखा था : यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक सैंपल टेस्टिंग मैसेज है। कृपया इस संदेश को अनदेखा करें, क्योंकि आपकी ओर से कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। यह संदेश राष्ट्रव्यापी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम (Nationwide Emergency Alert System) के…
Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी अदाओं को लेकर हमेशा चर्चा के केंद्र में रहते हैं। माही अपने फैंस को भी अक्सर चौंका देते हैं। इस बार ऐसा कुछ हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अनाम युवा क्रिकेटर को धोनी अपनी बाइक पर लिफ्ट देते हुए गंतव्य तक पहुंचाया। दरअसल, धोनी जब भी रांची में होते हैं वे अक्सर बाइक और कार पर लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। वह रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए अक्सर पहुंचते हैं। ताजा वायरल वीडियो में दिख रहा है…
Barkatha: खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय खेलकूद में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरकट्ठा के बच्चियों ने कई खेलों में सफलता प्राप्त कर बरकट्ठा का नाम रौशन किया। अंडर 17 वर्ग में माजरा खातून 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, बबीता कुमारी 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान, सुमन कुमारी 3000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान, माजरा खातून लांग जंप में पहला स्थान, नुसरत खातून भाला फेंक में दुसरा स्थान एवं अंडर 19 में बबीता कुमारी 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं बरकट्ठा का नाम रौशन किया। विद्यालय की खेल शिक्षिका पुनम महतो ने बताया कि…
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका, नई दिल्ली में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘पीएम विश्वकर्मा’ नाम से एक नई योजना लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पारंपरिक शिल्प में लगे लोगों को सहायता प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का निरंतर फोकस रहा है। यह फोकस न केवल कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से समर्थन देने की इच्छा से प्रेरित है बल्कि स्थानीय उत्पादों, कला और शिल्प के माध्यम से सदियों पुरानी परंपरा, संस्कृति और विविध विरासत को जीवित…
Washington। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अगले हफ्ते वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलेंस्की वाशिंगटन दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने के अलावा कांग्रेस सदस्यों से मिलने कैपिटल हिल भी जाएंगे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में साफ किया गया है कि अभी आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। https://pratahnewz.com/former-dgp-neeraj-sinha-becomes-president-of-jssc/ रूस के युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस दौरे में अतिरिक्त सैन्य और मानवीय सहायता की मांग करेंगे। इससे पहले जेलेंस्की ने दिसंबर में…
Ranchi। राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितम्बर के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। नीरज सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे।
Asansol: ईसीएल में बीते 29 अगस्त से चल रहे हिंदी माह के तहत गुरुवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर ईसीएल मुख्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत की प्रस्तुति के साथ मंगलदीप प्रज्ज्वलन से किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने उपस्थित सभी को ‘राजभाषा प्रतिज्ञा’ दिलवायी। तत्पश्चात गृह मंत्री तथा कोयला मंत्री की ओर से निर्गत हिंदी दिवस संबंधी शुभकामना संदेशों का पाठन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने सभी को हिंदी दिवस की शुभेच्छा देते हुए कहा कि हिंदी…
Ramgarh: पीवीयूएन पतरातू में गुरुवार को हिंदी दिवस मनाने के लिए हिंदी पखवाड़ा का उत्साह और जोश के साथ शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सीईओ (पीवीयूएन) रविन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता की सराहना की और सभी को इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा कि हिंदी भाषा को हमारी सांस्कृतिक पहचान के रूप में संरक्षित और बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। रविन्द्र कुमार ने राजभाषा प्रतिज्ञा का नेतृत्व किया, जो संगठन के भीतर सभी आधिकारिक संचार और गतिविधियों में हिंदी को बढ़ावा देने और…
