Author: दिनेश ओरांव

Ranchi : देश की सुरक्षा की बात हो या जल-जंगल-जमीन और पर्यावरण को बचाने का। अन्याय और शोषण का विरोध हो या फिर अपने मान-सम्मान और हक- अधिकार की लड़ाई। झारखंड के आदिवासी-मूलवासी ना कभी झुके हैं और ना कभी रुके हैं। हर मोर्चे पर संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इन्होंने कभी भी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया। इतिहास गवाह है कि यहां के अनेकों वीरों ने समाज और देश की खातिर अपनी कुबार्नी दी है। हम सभी को अपने इन अमर शहीदों पर गर्व है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया…

Read More

Ranchi: दर्जनों शिक्षकों सहित पारा शिक्षक, लिपिक, आंगनबाड़ी सेविका को शोकॉज जारी किया गया है। जवाब संतोषजक नहीं होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। इन लोगों को बीएलओ का काम सौंपा गया था। जारी नोटिस में कहा गया है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह-सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के निर्देश के अनुसार एचटूएच वैरिफिकेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करना था। इसे पूरा करते हुए पूर्णता संबंधी प्रमाण-पत्र 8 सितंबर, 2023 तक समर्पित किया जाना था। https://pratahnewz.com/jci-inaugurates-expo-utsav-2023-office/ आपके द्वारा अद्यतन तिथि तक सत्यापन कार्य संतोषजनक नहीं है। इससे स्पष्ट है कि निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य में आपकी…

Read More

Ranchi: JCI रांची ने अपने 26वें एक्सपो उत्सव के कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को कॉमर्स टावर, लाइन टैंक रोड स्थित अपने कार्यालय में किया। अध्यक्ष जेसी अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो 12 से 16 अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के 300 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल एक्सपो में लगायेंगे। अभी तक 250 से अधिक स्टॉल की बुकिंग कर ली गई है। एक्सपो 2023 के मुख्य संयोजक जेसी संजय जैन ने बताया कि कार्यालय में अब प्रतिदिन पदाधिकारी एवं सदस्यगण एकत्रित होंगे एवं एक्सपो की तैयारी की चर्चा…

Read More

Asansol: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने सीएसआर (CSR) कार्यक्रम के तहत अपने कार्यक्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद युवाओं को कौशल प्रदान करने तथा उनको आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए सिपेट: सीएसटीएस, भुवनेश्वर के साथ सहभागिता की है। इसके तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उक्त बैच में दाखिला लेने वाले 40 में से 37 युवाओं को भारत की विभिन्न अग्रणी कंपनियों में नौकरी की पेशकश की गई है। https://pratahnewz.com/302-suspected-dengue-patients-found-in-jharkhand-30-confirmed/ इस उपलक्ष्य पर सोमवार को सीआईपीईटी: सीएसटीएस, भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुति स्वाईं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। श्रीमती स्वाईं…

Read More

Ranchi। वाहन चेकिंग में लापरवाही बरतने के कारण मंगलवार को चार थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें सुखदेव नगर, लालपुर, चुटिया और अरगोड़ा थाना प्रभारी शामिल है। एसएसपी चंदन कुमार सिंह ने दो पहिया वाहन की सघन जांच सुबह 5:30 से 7:30 तक करने का निर्देश दिया था। जांच फिराया लाल चौक, सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक,न्यू मार्केट चौक एवं लालपुर चौक पर करने को कहा गया था। वाहन चेकिंग के स्थिति की जांच करने के लिए स्वयं एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा बाइक पर सादे लिबास में निकले। एसएसपी ने पाया कि फिराया लाल चौक पर जांच कड़ाई से…

Read More

Lucknow: वन ट्रिलियन इकॉनमी की अर्थव्यवस्था बनने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। लोकभवन में सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड में नया औद्योगिक शहर बसाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस निर्णय से बुंदेलखंड के जिलों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही यहां रोजगार की असीमित सुविधाओं का सृजन संभव हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में इससे पूर्व 1976 में औद्योगिक…

Read More

Shimla। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटकों से कई बार धरती डोल चुकी है। राज्य में पिछले तीन माह के भूकंप के आंकड़े डराने वाले हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल में इस साल जून, जुलाई और अगस्त महीने में 15 बार भूकंप आ चुका है। इन झटकों को लोगों ने महसूस किया है। हालांकि अधिकतर मर्तबा भूकंप की तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 3 से 4 तक रही। बीते तीन माह के भूकंप के आंकड़ों पर नजर डालें, तो जून माह में तीन, जुलाई माह में आठ और अगस्त माह में चार बार भूकंप…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अदालती खींचतान में फंसते जा रहे हैं। अब उन्होंने मांग की है कि 2020 के चुनाव नतीजे पलटने के मामले में उनके मुकदमे की सुनवाई कर रहीं जज तान्या चुटकन उनके मामलों की सुनवाई न करें। वॉशिंगटन डीसी की एक संघीय अदालत में वर्ष 2020 के चुनाव नतीजे पलटने की कोशिश संबंधी डोनाल्ड ट्रंप के मामले की सुनवाई चल रही है। हाल ही में ग्रैंड जूरी ने ट्रंप के खिलाफ मामले में सुनावई की थी। इसमें विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ दलीलों और सबूतों को परखने के बाद ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों…

Read More

रांची। नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लोअर चुटिया में इस वर्ष मां भगवती का दरबार पूजा पंडाल एक नए थीम के साथ आ रहा है। इस थीम का नाम है “महादेव” है। इस पूजा पंडाल में देवाधिदेव महादेव की अनेकों रूप दिखाई पड़ेंगे। पंडाल के मुख्य द्वार पर कोयंबटूर के “आदि योगी” की भव्य प्रतिमा आपको देखने को मिलेगी। पंडाल की लंबाई लगभग 110 फीट, चौड़ाई 60 फीट, ऊंचाई 50 फीट होगी।इसका निर्माण पश्चिम बंगाल के डेकोरेटर गौतम गौराई एवं बप्पा टेंट हाउस की देखरेख में जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से जारी है। मां भगवती पूजा पंडाल में महहादेव…

Read More

Ranchi। राज्य में डेंगू-चिकनगुनिया पांव पसार रहा है। सोमवार तक राज्य भर में डेंगू के 302 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 294 लोगों ने अपना जांच करवाया है, जिसमें 30 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के 109 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि दुमका में 21 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी मरीजों ने डेंगू जांच के लिए अपना सैंपल दिया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। https://pratahnewz.com/american-explorer-mark-dickey-was-safely-rescued-from-turkiye-cave-after-nine-days/ वहीं रांची में 95 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 11 में डेंगू की पुष्टि हुई है।…

Read More