इस्तांबुल। अंतरराष्ट्रीय बचाव दल की 200 लोगों की टीम ने मंगलवार को अमेरिकी खोजकर्ता मार्क डिकी को तुर्किये की गुफा से सुरक्षित निकाल लिया। वह आंतरिक रक्तस्राव के कारण इस गुफा की संकीर्ण सुरंगों में नौ दिनों तक फंसे रहे। यह सुखद सूचना मीडिया रिपोर्ट्स में तुर्किये कैविंग फेडरेशन के हवाले से साझा की गई है। फेडरेशन ने कहा है कि इसी सफलता के साथ यह अभियान समाप्त हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 वर्षीय अमेरिकी खोजकर्ता मार्क डिकी तुर्किये की तीसरी सबसे गहरी गुफा में 1,120 मीटर नीचे बीमार पड़ गए थे। उनको बचाने का यह अब तक…
Author: दिनेश ओरांव
Hazaribagh : संसदीय कार्य सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड सरकार तमाम चुनौतियों के बीच राज्य को मजबूती देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐसे फैसले और निर्णय लिये हैं, जो राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। राज्य तरक्की के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार ने हर वर्ग और हर तबके के लिए योजनाएं शुरू की है। अब आपको योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है, बल्कि सरकारी अधिकारी आपके दरवाजे पर जाकर…
New Delhi : भारत आने वाले दो से तीन वर्षों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचा का विकास करने के मामले में चीन को पछाड़ देगा। यह दावा करते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने बताया कि भारत अब लद्दाख के न्योमा में दुनिया का सबसे ऊंचे लड़ाकू हवाई क्षेत्र का निर्माण करने जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 सितंबर को जम्मू के देवक पुल से बीआरओ की 90 नई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने बताया कि…
डिब्रूगढ़। असम में डिब्रूगढ़ जिले के लपेटकांटा में देररात हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। अन्य तीन को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। https://pratahnewz.com/smuggler-arrested-with-drugs-worth-rs-21-crore/ पुलिस ने बताया कि जिले के लपेटकांटा मोड़ पर ट्रक और इनोवा (एएस-01जेसी-3076) की टक्कर से यह हादसा हुआ। तीन लोगों को गंभीर अवस्था में असम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
गुवाहाटी। गुवाहाटी के जोराबाट इलाके से पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुवाहाटी पुलिस की सेंट्रल और ईस्ट जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों के पास 198 साबुनदानी में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद किया गया। जिसका वजन लगभग 2.527 किलोग्राम आंकी गई है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद आमिर खान (31), मोहम्मद याकूब (29) और मोहम्मद जमीर (34) के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपित मणिपुर के…
जकार्ता। संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और अन्य सहयोगी राष्ट्रों की सेना के हजारों सैनिकों ने क्षेत्र में बढ़ती चीन की आक्रामकता के बीच रविवार को इंडोनेशियाई द्वीप जावा पर युद्धाभ्यास में अपनी कवच क्षमता का प्रदर्शन किया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। https://pratahnewz.com/chief-minister-will-inaugurate-the-development-fair-on-september-11/ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन विवादित दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की बढ़ती आक्रामता से चिंतित सहयोगियों को आश्वस्त करने के लिए इंडो-पैसिफिक में सैन्य गठबंधन को मजबूत कर रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि युद्धाभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलिया की सेना ने पांच एम1ए1 अब्राम…
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार 11 सितम्बर को हजारीबाग दौरे पर रहेंगे। हजारीबाग में होनेवाले विकास मेला का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया प्रभारी मुकुल लकड़ा ने दी है। मुख्यमंत्री ने साझा की जी-20 समिट की तस्वीरें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति के आमंत्रण पर शनिवार रात्रि भोज में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जी-20 के मेहमानों से भी मुलाकात की। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कुछ तस्वीरें साझा की है और लिखा है कि जी-20 समिट के दौरान।
Jaipur। पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी क्राइम ब्रांच) टीम ने केकड़ी जिले के थाना भिनाय इलाके में संचालित दूध डेयरी में हो रहे नशे के कारोबार का खुलासा करते हुए एक आरोपित को धर-दबोचा है और उसके पास से 40 लाख कीमत का करीब 386 किलो अफीम डोडा चुरा बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। https://pratahnewz.com/chief-minister-hemant-soren-shared-pictures-of-g20-summit/ पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच मुखबिर से सूचना मिली थी कि केकड़ी जिले के थाना भिनाय इलाके के राताकोट गांव में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के कार्यालय और…
Jaipur। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शहरों में सार्वजनिक, धार्मिक, व्यवसायिक स्थलों एवं कच्ची बस्तियों के आस-पास इंदिरा रसोई खुलने से मजदूरों, विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों को मात्र 8 रुपये में पौष्टिक भोजन मिल रहा है। राज्य सरकार ‘कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में इंदिरा रसोईयों का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में इंदिरा रसोई खुलने से आमजन को भरपेट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन सुलभ हो पाएगा। मुख्यमंत्री गहलोत एवं प्रियंका गांधी रविवार को टोंक जिले के…
Ranchi। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति के आमंत्रण पर शनिवार रात्रि भोज में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जी-20 के मेहमानों से भी मुलाकात की। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कुछ तस्वीरें साझा की है और लिखा है कि जी-20 समिट के दौरान।
