New Delhi : हवाई यात्रा को आमतौर पर तेज और सुरक्षित माना जाता है, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे एयरपोर्ट भी हैं जहां विमान उतारना पायलटों के लिए बेहद जोखिम भरा होता है। भौगोलिक बनावट, बदलता मौसम, छोटे रनवे और तकनीकी सीमाएं यहां लैंडिंग को एक बड़ी चुनौती बना देती हैं। मशहूर ट्रैवल प्लेटफॉर्म द लग्ज़री ट्रैवल एक्सपर्ट की सूची के मुताबिक, ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक एयरपोर्ट—जहां जरा-सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। 1. टेंजिंग–हिलरी एयरपोर्ट, नेपाल लुकला एयरपोर्ट को अक्सर दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट कहा जाता है। समुद्र तल से 2,860…
Author: दिनेश ओरांव
New Delhi : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने असम की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है। ड्राफ्ट सूची की तुलना में फाइनल रोल में 2,43,485 नाम कम पाए गए हैं—यानी कुल मतदाताओं में 0.97% की कमी। दिलचस्प बात यह है कि जहां कई आदिवासी बहुल इलाकों में मतदाता घटे हैं, वहीं मुस्लिम बहुल जिलों में संख्या बढ़ी है, जिससे डेमोग्राफी को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। फाइनल वोटर लिस्ट के प्रमुख आंकड़े कुल मतदाता: 2,49,58,139 पुरुष: 1,24,82,213 महिलाएं: 1,24,75,583 थर्ड जेंडर: 343 जिलों का हाल असम के 35 जिलों में से 24 जिलों में…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित तकनीकी, विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के मद्देनज़र रांची में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह परीक्षा 15 से 21 फरवरी, 24 से 26 फरवरी और 28 फरवरी से 2 मार्च तक रांची जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कड़े इंतज़ाम परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और कदाचार रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के संयुक्त आदेश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के पंचम सत्र के दौरान माननीयों की सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को विशेष सतर्कता अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट के आधार पर आशंका जताई गई है कि माओवादियों या आपराधिक तत्वों द्वारा मंत्री-विधायकों के मूवमेंट के दौरान हमला किया जा सकता है। पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि संवेदनशील मार्गों और स्थलों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था और गश्त को मजबूत किया जाए, ताकि विधानसभा सत्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इन मार्गों व इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश जिलों को…
Palamu : झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांकी थाना क्षेत्र के एक गांव में अंधविश्वास के चलते तीन लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है। झाड़-फूंक और अफवाहों ने ली निर्दोषों की जान स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में पिछले कुछ दिनों से झाड़-फूंक और टोना-टोटका से जुड़ी अफवाहें फैल रही थीं। इन्हीं अंधविश्वासों के कारण हमलावरों ने निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बनाया। हमले में तीन लोगों की मौके पर…
Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों ने एक बार फिर कहर बरपा दिया। दारू वन क्षेत्र के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार गांव के नन्हुटोंगरी टोला में गुरुवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हाथियों के झुंड ने भीषण तबाही मचाई। इस हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों की कुचलकर मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान धनेश्वर राम (49), सुमन देवी (28), सूरज राम (52), सविता देवी (26), सविता के पति दीपक राम और उनके दो मासूम बच्चों—अनुराग कुमार (4 वर्ष)…
इस साल महाशिवरात्रि पर पिछले 300 वर्षों के बाद विशेष संयोग बनने जा रहा है। भगवान शिव के विवाह का पावन पर्व इस बार भक्तों को समृद्धि और हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला होगा। आचार्य पंडित चेतन पांडेय के अनुसार, महाशिवरात्रि के मौके पर इस वर्ष लगभग पांच दुर्लभ राजयोग बन रहे हैं। इनमें बुध और शुक्र लक्ष्मी नारायण राजयोग, बुध और सूर्य बुधादित्य राजयोग, सूर्य और शुक्र से शुक्रादित्य योग शामिल हैं। इसके अलावा कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि और राहु पंचग्रही राजयोग बना रहे हैं। साथ ही श्रवण नक्षत्र, जय योग और सर्वार्थसिद्धि…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। सुब्रमण्यम ने बताया कि यह मशीन देश और विदेश में सफलतापूर्वक इस्तेमाल हो रही है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में काफी कारगर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि यह मशीन कैंसर रोगियों के लिए वरदान के समान है और इससे रोग का सफल इलाज संभव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार…
Purba Bardhaman : पश्चिम बंगाल के Purba Bardhaman जिले में ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। Nadanghat थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वस्थली इलाके में एक विवाहिता को नहाते समय की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घर के सामने मिला मोबाइल और धमकी भरी चिट्ठी पीड़िता पूर्वस्थली-1 ब्लॉक के श्रीरामपुर इलाके की रहने वाली है। उसका पति पेशे से टोटो चालक है। बुधवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने…
West Singhbhum : झारखंड के West Singhbhum जिले में गुरुवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेल लाइन पर हाथियों का झुंड पहुंच गया। घटना Chakradharpur Division अंतर्गत पीडब्ल्यूआई चाईबासा के तालाबुरु सेक्शन की है, जहां सुबह करीब 6 बजे किलोमीटर संख्या 337/6-8 के पास आठ हाथियों का समूह जंगल से निकलकर रेल पटरी की ओर बढ़ता नजर आया। बताया गया कि हाथियों का यह झुंड धीरे-धीरे किलोमीटर 336/0 की दिशा में आगे बढ़ गया। उस वक्त ट्रैक मेंटेनर नाइट कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग पर तैनात थे। हाथियों को अचानक पटरी के पास आते देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।…
