New Delhi : फसलों में पत्तियों या पौधों के भीतर छिपे कीड़ों की पहचान किसानों के लिए अब आसान होने वाली है। असम की एक कंपनी ने एआई आधारित कृषि रोबोट विकसित किया है, जो बारीक से बारीक कीड़े भी ढूंढ लेता है। इस रोबोट को ‘विकसित भारत’ पहल के तहत Bharat Mandapam में प्रदर्शित किया गया, जहां इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कैसे करता है काम कंपनी प्रतिनिधि दिशा चक्रवर्ती के अनुसार, इस रोबोट का नाम टैरोबोट (Tarobot) है। इसे रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जाता है। रोबोट में लगा कैमरा रिमोट की स्क्रीन पर…
Author: दिनेश ओरांव
Hazaribagh : जिले में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। Hazaribagh में पांच जंगली हाथियों का झुंड बीते कुछ दिनों से लगातार उत्पात मचा रहा है। ताजा घटना Charhi थाना क्षेत्र के कजरी गांव की है, जहां हाथियों के हमले में एक दंपति को रौंद दिया गया। हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इससे पहले Ango थाना क्षेत्र के Churchu प्रखंड अंतर्गत गोंदवार गांव में हाथियों ने छह लोगों को कुचलकर मार डाला था। इन दोनों…
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ इसका समापन होता है। फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है, क्योंकि इस दौरान रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे जैसे खास दिन मनाए जाते हैं। चाहे आप रिलेशनशिप में हों, न्यूली मैरिड कपल हों या शादीशुदा—यह दिन हर किसी के लिए खास होता है। वैलेंटाइन डे का इतिहास मान्यता है कि तीसरी शताब्दी में रोम के सम्राट Claudius II ने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी थी। उनका मानना था कि…
Jamshedpur : खेल की दुनिया से निकलकर अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले Vikram Sharma का अंत आखिरकार उसी रास्ते पर हुआ, जिस रास्ते पर वह दूसरों को धकेलता रहा। हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में नामजद विक्रम शर्मा पर कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। फर्जी दस्तावेजों के सहारे उसने कई राज्यों में अकूत संपत्तियां खड़ी कीं, लेकिन अंत में कानून और अपराध की दुनिया ने उसका वही अंजाम तय किया, जिसके लिए वह खुद कुख्यात था। जूडो-कराटे कोच से अपराध जगत तक का सफर वर्ष 1992 में जमशेदपुर के सिदगोड़ा सिनेमा दीवार मैदान में बच्चों…
Ranchi : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में 3,05,892 ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें अब तक योजना की राशि नहीं मिल पा रही थी। इन मामलों में आधार सीडिंग नहीं होना, नाम में त्रुटि, नाम मिसमैच और वेरिफिकेशन पेंडिंग जैसे कारण सामने आए हैं। अब बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा निदेशालय इन सभी मामलों की डेटा सुधार और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में जुट गया है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होते ही इन सभी लाभुक महिलाओं को ₹2500 की सम्मान राशि दी जाएगी। 7.72 लाख आवेदन पोर्टल पर…
रांची/कोलकाता: झारखंड और पश्चिम बंगाल में अवैध कोयला खनन व चोरी के खिलाफ Enforcement Directorate (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹100.44 करोड़ की अवैध संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह कार्रवाई Eastern Coalfields Limited (ईसीएल) के पट्टे वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हुई कोयला चोरी की जांच के तहत की गई है। ईडी की जांच में सामने आया है कि यह अवैध खनन और चोरी अनूप मांझी उर्फ लाला के गिरोह द्वारा की जा रही थी। जांच एजेंसी के अनुसार, चोरी का कोयला स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से पश्चिम बंगाल की विभिन्न फैक्ट्रियों तक पहुंचाया…
Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव के मतदान दिवस 23 फरवरी को संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश रहेगा। इस दिन नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और उनके कर्मचारियों को वेतन सहित छुट्टी दी जाएगी। इसे लेकर Department of Personnel, Administrative Reforms and Rajbhasha ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। बाहर काम करने वाले मतदाताओं को भी मिलेगा अवकाश जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति नगर निकाय क्षेत्र का निवासी और मतदाता है, लेकिन वह नगर क्षेत्र से बाहर किसी औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में…
Lohardaga : Hemant Soren ने कहा कि झारखंड खेलों के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और यहां के युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। वे बीएस कॉलेज मैदान, लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने क्रिकेट, हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल और लॉनबॉल जैसे खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। धोनी ने बढ़ाया राज्य का मान मुख्यमंत्री ने…
Ramgarh : रामगढ़ जिले में कोयला व्यवसायी के घर हुई फायरिंग की गंभीर घटना की जांच के लिए Ajay Kumar स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद के आवास का निरीक्षण किया और उनसे व उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। एसपी ने मौके की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को गहन जांच करने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग गौरतलब है कि Patratu थाना क्षेत्र के सरेया टोला में बीते बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद…
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव में गुरुवार देर रात शादी समारोह से काम करके लौटे मजदूरों ने शराब समझकर बर्तन साफ करने वाला जहरीला केमिकल पी लिया, जिससे तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव में मातम पसरा है और परिजन सदमे में हैं। क्या हुआ था जानकारी के मुताबिक, आलोली गांव निवासी रतन (42) पुत्र मिश्रीलाल कंजर, उनकी पत्नी सुशीला देवी (40), जमनी देवी (60) और बदामी देवी (60) शादी समारोह में बर्तन…
