West Singhbhum : झारखंड के West Singhbhum जिले में गुरुवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेल लाइन पर हाथियों का झुंड पहुंच गया। घटना Chakradharpur Division अंतर्गत पीडब्ल्यूआई चाईबासा के तालाबुरु सेक्शन की है, जहां सुबह करीब 6 बजे किलोमीटर संख्या 337/6-8 के पास आठ हाथियों का समूह जंगल से निकलकर रेल पटरी की ओर बढ़ता नजर आया। बताया गया कि हाथियों का यह झुंड धीरे-धीरे किलोमीटर 336/0 की दिशा में आगे बढ़ गया। उस वक्त ट्रैक मेंटेनर नाइट कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग पर तैनात थे। हाथियों को अचानक पटरी के पास आते देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 16 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में Department of Personnel, Administrative Reforms and Rajbhasha की ओर से बुधवार देर रात अधिसूचना जारी की गई। प्रमुख नियुक्तियां और बदलाव जारी अधिसूचना के अनुसार— Mastram Meena, अपर मुख्य सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को अगले आदेश तक राजस्व पर्षद का सदस्य नियुक्त किया गया है। Rajesh Kumar Sharma, सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव बनाया…
New Delhi : देश की न्यायिक व्यवस्था पर बढ़ते बोझ के बीच एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। भारत में जिला अदालतों में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर महज 22 जज उपलब्ध हैं, जबकि विधि आयोग और संविधान पीठ के फैसलों के अनुसार वर्ष 2007 तक यह संख्या 50 जज प्रति 10 लाख आबादी होनी चाहिए थी। यह खुलासा Ministry of Law and Justice के आंकड़ों के विश्लेषण से हुआ है। आंकड़े 2011 की जनगणना पर आधारित हैं, जब देश की आबादी करीब 121 करोड़ थी। मौजूदा समय में आबादी 140 करोड़ से अधिक मानी जा रही है, ऐसे में…
New Delhi : इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच खुद से इलाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। राजधानी दिल्ली से सामने आए एक गंभीर मामले ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है, जहां AI की सलाह पर HIV से बचाव की दवा लेने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को एक दुर्लभ और घातक बीमारी स्टीवन्स जॉनसन सिंड्रोम (SJS) हो गई। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति असुरक्षित यौन संबंध के बाद HIV संक्रमण की आशंका से डरा हुआ था। डॉक्टर से परामर्श लेने के बजाय उसने इंटरनेट और AI से मिली जानकारी के आधार पर खुद ही पोस्ट-एक्सपोजर…
नई दिल्ली/चीन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स की दुनिया में तेजी से हो रहे विकास ने एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया है। चीन से सामने आए एक वायरल वीडियो में ह्यूमनॉइड रोबोट्स को मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो Shaolin Temple से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां रोबोट्स बौद्ध भिक्षुओं की हर एक मूवमेंट को हूबहू कॉपी करते नजर आ रहे हैं। Technology does matter… https://t.co/TisJcJEBNI — Raja_Vizag (@KshRajasekhar) February 5, 2026 इंसानों की तरह मूवमेंट, देख लोग रह गए दंग वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही भिक्षु…
Jamshedpur : Jamshedpur Notified Area Committee (जेएनएसी) क्षेत्र में अब होटल, लॉज और पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। इस दिशा में जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला जेएनएसी के उप नगर आयुक्त Krishna Kumar की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में विभिन्न मदों से हो रहे राजस्व संग्रह की बिंदुवार समीक्षा की गई। उप नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संग्रह सुनिश्चित किया जाए। सैरात और बाजार शुल्क पर फोकस उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने सैरात और बाजार शुल्क से…
West Singhbhum : जमशेदपुर क्षेत्र से सटे तिरिलपोसी जंगल में हुए दो अलग-अलग आईईडी विस्फोटों में घायल हुए दो ग्रामीणों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जय सिंह चेरवा (35) और सलई चेरवा (30) के रूप में हुई है। दोनों जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गांव के कुछ लोग जंगल में साल पत्ता और फूल लाने गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे जय सिंह चेरवा एक आईईडी की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सभी…
Ranchi : भारत में आईएसआईएस की विचारधारा फैलाने और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने से जुड़े मामलों की जांच में National Investigation Agency (NIA) को अहम सुराग हाथ लगे हैं। रांची एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी राहुल सेन उर्फ उमर बहादुर ने धर्म परिवर्तन के बाद सोशल मीडिया पर कई फर्जी और भ्रामक प्रोफाइल बनाईं, जिनका मकसद आईएसआईएस का प्रचार करना और युवाओं को गुमराह करना था। कई नामों से सोशल मीडिया प्रोफाइल जांच के अनुसार, राहुल उर्फ उमर ने सनातनी, मुसाफिर, राहुल ओ, राहुल सेन जैसे नामों से इंस्टाग्राम प्रोफाइल और उमर…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में षष्ठम विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 के दौरान राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NEVA) परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड विधानसभा में एनईवीए सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एनईवीए सेवा केंद्र की शुरुआत के साथ झारखंड विधानसभा में डिजिटल और पेपरलेस कार्यप्रणाली का नया अध्याय शुरू हुआ है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से विधायी कार्य अब अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होंगे। अब सदस्यों को देर रात तक विधानसभा पहुंचकर प्रश्न दाखिल करने…
Ranchi : झारखंड विधान सभा में बुधवार को शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 फरवरी को देवघर में होने वाले भव्य शिव बारात समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित की जा रही तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी और उनसे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। इस अवसर पर देवघर विधायक सुरेश पासवान, शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
