Koderma : जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में सामने आया अपहरण का मामला पूरी तरह फर्जी निकला। पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर कथित अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि यह मामला आपसी लेन-देन और ट्रक बिक्री से जुड़े विवाद से बचने के लिए खुद गढ़ी गई कहानी थी। डोमचांच थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी काजल देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया था कि उनके पति प्रकाश मेहता सात फरवरी की रात से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो इसी बीच 10 फरवरी को प्रकाश मेहता…
Author: दिनेश ओरांव
New Delhi : हमारे रोज़मर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले भारतीय नोटों पर छपी महात्मा गांधी की तस्वीर आज इतनी सामान्य लगती है कि शायद ही कोई सोचे कि यह परंपरा कब और कैसे शुरू हुई। लेकिन भारतीय मुद्रा का इतिहास बताता है कि नोटों पर छपे चेहरे समय के साथ बदलते रहे हैं—और हर बदलाव के पीछे देश की राजनीतिक सोच और पहचान छिपी रही है। गांधी से पहले किसकी तस्वीर होती थी नोट पर? भारत में कागजी मुद्रा की शुरुआत ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। उस दौर में नोट सिर्फ लेन-देन का साधन नहीं, बल्कि सत्ता…
New Delhi : भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं में ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। अब अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत भी अंतरिक्ष में दुश्मन देशों के सैटेलाइट्स और मिसाइलों पर नजर रखने की तकनीक हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। अहमदाबाद स्थित निजी कंपनी अजिस्टा स्पेस ने पहली बार अंतरिक्ष से किसी दूसरे स्पेसक्राफ्ट को ट्रैक कर उसकी तस्वीरें लेने में सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की ली तस्वीर अजिस्टा स्पेस के AFR (80 किलोग्राम) सैटेलाइट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की स्पष्ट तस्वीरें कैप्चर की हैं। यह प्रयोग 3 फरवरी को किया गया, जब…
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जयपुर–आगरा नेशनल हाईवे (NH-21) पर कैलाई गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांद गई और सामने से आ रहे भारी ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह ट्रेलर के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे छह दोस्तों की मौके पर ही या इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार…
Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही राज्य के शहरी विकास के लिए फंड का पिटारा खुलने वाला है। केंद्र सरकार से 15वें वित्त आयोग की लंबित राशि के रूप में झारखंड को करीब 2148 करोड़ रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निकायों के गठन न होने के कारण यह राशि बीते तीन वर्षों से अटकी हुई थी। राशि जारी होते ही राज्य के शहरी इलाकों में पेयजल, सड़क, नाली, पार्क, बाजार, बस स्टैंड सहित बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। हर वर्ष के हिसाब से झारखंड को करीब 728…
Ranchi : झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में 298 संविदा पदों पर की जा रही बहाली प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इसके बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग झारखंड ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, 20 जून 2025 को जारी विज्ञापन के तहत वरीय अस्पताल प्रबंधक (39 पद), अस्पताल प्रबंधक (201 पद), वित्तीय प्रबंधक (29 पद) और आईटी एग्जीक्यूटिव (29 पद) की संविदा नियुक्ति होनी थी। इन पदों के लिए ₹41,000 से ₹60,000 तक मासिक मानदेय निर्धारित किया गया था।…
Dhanbad : झारखंड के धनबाद में आतंक का पर्याय बन चुका कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब दुबई में नहीं रह रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, उसने दुबई छोड़कर पाकिस्तान में शरण ले ली है। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में छिपा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने प्रिंस खान की गिरफ्तारी को लेकर दुबई पुलिस से संपर्क किया था। भारतीय एजेंसियों के बढ़ते दबाव और निगरानी के चलते उसने दुबई से अपना ठिकाना बदल लिया। यह भी जानकारी सामने आई है कि दुबई में…
Chatra : झारखंड के चतरा जिले से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। Hunterganj थाना क्षेत्र अंतर्गत कौलेश्वरी पहाड़ के पास हड़दवा इलाके से मंगलवार को एक युवती महिला का शव बरामद किया गया। महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि पुलिस ने की है। मृतका की पहचान गायघाट निवासी पूनम देवी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पूनम दो बच्चों की मां थी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। दूसरी शादी बनी विवाद की वजह! स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पूनम देवी पहले से…
New Delhi : स्वदेशी रोबोटिक्स कंपनी Addverb Technologies भारत में विकसित पहियों वाले ह्यूमनॉइड रोबॉट को जल्द ही व्यावसायिक रूप से लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी पहले इस रोबॉट को भारतीय बाजार में उतारेगी, इसके बाद इसे वैश्विक बाजारों में पेश किया जाएगा। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी Sangeet Kumar ने बताया कि इस रोबॉट की कीमत चीनी और यूरोपीय/जापानी रोबॉट्स के बीच रखी जाएगी। उन्होंने कहा,“चीन में एक अच्छा ह्यूमनॉइड रोबॉट करीब 50 से 75 लाख रुपये में मिल जाता है, जबकि यूरोप और जापान के रोबॉट्स की कीमत 1 से 1.5 करोड़ रुपये तक…
मुंबई/सिंगापुर: पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम और सख्त कानूनों के बीच संतुलन को लेकर एक मामला सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। सिंगापुर में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बार-बार जंगली पक्षियों, खासकर कबूतरों को दाना खिलाने के आरोप में भारी जुर्माना भरना पड़ा है। अदालत ने महिला पर 3,200 सिंगापुर डॉलर, यानी भारतीय मुद्रा में करीब ₹2.27 लाख, का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वाइल्डलाइफ एक्ट के उल्लंघन के तहत की गई है। महिला ने अदालत में अपने ऊपर लगे चार आरोप स्वीकार कर लिए, जबकि इसी तरह की पांच अन्य घटनाओं को भी न्यायिक प्रक्रिया के दौरान…
