Author: दिनेश ओरांव

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जल, पर्यावरण और स्वास्थ्य संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के साथ 22 दूसरे देशों को जल के मामले में गंभीर रूप से असुरक्षित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय की तरफ से गुरुवार को वैश्विक जल सुरक्षा 2023 रिपोर्ट जारी की गई जिसमें कहा गया है कि तीन अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के 33 देशों में उच्च स्तर की जल सुरक्षा है लेकिन सभी क्षेत्रों में ऐसे देश भी हैं जहां निम्न स्तर की जल सुरक्षा है। साथ ही कहा…

Read More

नई दिल्ली। ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविक तकरीबन तीन साल बाद शुक्रवार रात स्वदेश लौट आए। ड्रग्स केस में फंसे इन सभी पांच भारतीयों ने ईरान की चाबहार केंद्रीय जेल में 403 दिन गुजारे। जांच में निर्दोष साबित होने के बाद इन सभी की स्वदेश वापसी संभव हुई। मुंबई एयरपोर्ट पर इनके उतरते ही इनके परिजनों व दोस्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इन पांच भारतीय नागरिकों में अनिकेत युनपुर, मंदार वर्लीकर, नवीन सिंह, प्रणव कुमार और तमिझसेल्वन रंगासामी शामिल हैं। ये सभी एक वाणिज्यिक पोत परिवहन कंपनी में काम करते थे। इन सभी को 20 फरवरी 2020 को…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरानी लड़ाकों के बीच जंग का मैदान सीरिया बन रहा है। सीरिया में अमेरिकी ठिकाने पर ड्रोन हमले में एक अमेरिकी कांट्रैक्टर की मौत के बाद अमेरिका ने सीरिया पर बम बरसाए। ईरानी लड़ाकों पर एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान को चेतावनी भी दी है। बाइडन ने कहा है कि वह अमेरिकी नागरिकों को बचाने के लिए कड़ी कार्रवाई करेंगे। सीरिया में अमेरिका व ईरानी लड़ाकों के बीच घमासान जारी है। सीरिया स्थित अमेरिकी सेना के एक शिविर पर ड्रोन हमले में एक अमेरिकी कांट्रैक्टर की मौत हो गयी थी और…

Read More

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद आखिरकार राज्य सरकार ने सिविक वॉलेंटियर्स की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। राज्य पुलिस की ओर से जारी सर्कुलर में स्पष्ट कर दिया गया है कि कानून-व्यवस्था के अनुपालन में सिविक वॉलेंटियर्स की कोई भूमिका नहीं है। सर्कुलर में बताया गया है कि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सिविक वॉलेंटियर्स, पुलिसकर्मियों की सहायता करेंगे। इसके अलावा विभिन्न आयोजनों में भीड़ संभालने, गैरकानूनी पार्किंग रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस के सहायक के तौर पर सिविक वॉलेंटियर्स काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बांकुड़ा जिला…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की ओर से तैयार किए गए ‘वैदिक हेरिटेज पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और आईजीएनसीए के अध्यक्ष राम बहादुर राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वैदिक हेरिटेज पोर्टल को आईजीएनसीए ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा में तैयार किया है। इस पोर्टल के माध्यम से पाठक सरल भाषा में वेदों को समझ सकते हैं। इसमें 18 हजार से अधिक वैदिक मंत्रों के ऑडियो एवं विजुअल उपलब्ध हैं। इस पोर्टल पर वैदिक मंत्रों को सरल…

Read More

धनबाद। धनबाद जिले में तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह स्थित बीएस माइनिंग आउट सोर्सिंग की उत्खनन परियोजना में चाल धंसने से अवैध उत्खनन कर रहे 4 लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक तेतुलमारी शक्ति चौक के आसपास के रहने वाले थे। युवकों के शवों को उनके परिजन माइंस से लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला वेस्ट मोदीडीह स्थित बीएस माइनिंग आउट सोर्सिंग की उत्खनन परियोजना का है। घटनास्थल पर फिलहाल पुलिस या बीसीसीएल अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।

Read More

दंतेवाड़ा/रायपुर। दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र के पढापुर में बुधवार रात करीब बारह बजे नक्सलियों ने रेलवे दोहरीकरण के कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी। साथ ही यहां खड़ी दो अन्य मशीनों में भी नक्सलियों ने आगजनी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।नक्सलियों के बस्तर सब जोनल ब्यूरो के द्वारा जारी पर्चें में अमित शाह के बस्तर दौरे का विरोध किया है।श्री शाह 24 एवं 25 मार्च को बस्तर दौरे पर रहेंगे । किरंदुल थाना क्षेत्र के बाद बचेली थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर नक्सलियों ने पुराना मार्केट के पास बैलाडीला ट्रक…

Read More

भोपाल। शैक्षणिक-सत्र 2023-24 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के ऑनलाइन निशुल्क प्रवेश के लिए आज (गुरुवार को) आवेदन की अंतिम है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए शाम 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र संचालक धनराजू एस ने बताया कि आरटीई, एज्युकेशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और त्रुटि सुधार के लिए विकल्प उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1 लाख 2 हजार 25 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक धनराजू…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर बुधवार सुबह छह लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक के मुताबिक पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यालय से बाहर आई एक वैन को रोककर तलाशी ली गई। इससे भी कुछ पोस्टर जब्त किए गए हैं।

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्वव कप्तान विराट कोहली खेल के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक हैं और जब विकेटों के बीच दौड़ने की बात आती है, तो कोहली आसानी से एक रन को दो में बदल देते हैं। कोहली ने अब तक के सबसे फिट क्रिकेटरों में से कुछ के साथ पिच साझा की है, जिनमें से एक एमएस धोनी हैं। जब विकेटों के बीच दौड़ने की बात आती है, तो यकीनन रांची में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी सबसे बेहतर रनर हैं। हालाँकि कोहली का मानना है कि उन्होंने अपने करियर में जिन खिलाड़ियों के साथ दौड़…

Read More