रांची। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 22 मार्च से नौ दिनों के लिए प्रारंभ होगा, जो 30 मार्च तक चलेगी। चैत्र नवरात्रि शुरू होने के साथ ही नया हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत भी शुरू हो जाएगा। नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त के साथ नवरात्रि का प्रारंभ होता है। प्रथम दिन- मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना दूसरा द्वितीया – मां ब्रह्मचारिणी तीसरा दिन – मां चंद्रघण्टा चौथा दिन – मां कुष्माण्डा पांचवां दिन – मां स्कंदमाता छठा दिन – मां…
Author: दिनेश ओरांव
चंडीगढ़। राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं मंगलवार 21 मार्च तक बंद रहेंगी। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद शनिवार को इंटरनेट बंद कर दी गयी थी। इंटरनेट शटडाउन को और बढ़ा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को पहले रविवार और फिर सोमवार तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। अब इंटरनेट शटडाउन की अवधि को मंगलवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
हरिद्वार। भारी मात्रा में गौमांस के साथ रानीपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गौमांस काटने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में अशरफ नामक व्यक्ति के घर पर गोकशी की जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से एक महिला सहित तीन को गौकश अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस ने गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सभी का चालान कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों…
इस्लामाबाद। इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों की धरपकड़ तेज कर दी है। राजधानी में शनिवार को पुलिस अधिकारियों पर हमला करने और आगजनी के आरोप में अब तक 198 पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। डॉन अखबार ने इस्लामाबाद पुलिस के आज (सोमवार) किए गए ट्वीट के हवाले से यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि हिंसा में शामिल अन्य पीटीआई समर्थकों पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के तोशखाना मामले में स्थानीय…
नवादा। नवादा के आईटीआई मैदान में चल रहे हो होमगार्ड चयन दौड़ प्रतियोगिता में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार कर लिया गया है ।नवादा के सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती की देखरेख में चल रहे नियुक्ति अभियान में फर्जी विद्यार्थी पकड़े गए ।एसडीओ ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि वे फर्जी अभ्यर्थी ना लाएं ।नहीं तो निश्चित तौर पर दोनों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। सदर एसडीओ उमेश भारती ने बताया कि 4628 नंबर के अभ्यर्थी विरेंद्र कुमार ने अपने रिश्तेदार गुड्डू कुमार को अपने नंबर के लोगों पहना कर होमगार्ड दौड़ प्रतियोगिता में शामिल करा दिया ।जिसे गिरफ्तार कर…
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हेमा की लोकप्रियता आज भी कायम है, क्योंकि उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से सबको दीवाना बना रखा है। वह आज भी अपनी एक्टिंग की तरह अपने डांस से दर्शकों को हैरान कर देती हैं। उनके डांस के लाखों दीवाने हैं। 74 साल की उम्र में हेमा मालिनी ने मुंबई में गंगा नदी पर आधारित बैले डांस का प्रदर्शन कर दर्शकों को हैरत में डाल दिया। दरअसल, मुंबई के एनसीपीए मैदान पर यह भव्य कार्यक्रम हुआ। इस इवेंट में हेमा मालिनी ने अपनी…
नागपुर। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार 15 अगस्त तक 1,000 खेलो इंडिया केंद्र खोलने की योजना बना रही है। भंडारा जाते समय ठाकुर ने रविवार को नागपुर में प्रेस से मुलाकात की और कहा, “केंद्र सरकार 15 अगस्त तक 1,000 खेलो इंडिया केंद्र खोलने की योजना बना रही है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक जिले में कम से कम एक खेलो इंडिया केंद्र शुरू करना है।” उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार का ध्यान खेलों को बढ़ावा देने पर है। 2014 में 900 करोड़ का खेल बजट बढ़कर 3,397 करोड़ हो गया। यहां तक कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स…
रांची। राजधानी के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास कल (मंगलवार) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मंदिर क्षेत्र के सात हजार वर्गमीटर क्षेत्र काे विकसित किया जाना है। इस पर करीब 14.67 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (जुडको) के क्रियान्वयन में कडरू से तपोवन मंदिर तक पुल को चौड़ा किया जाएगा। पुल के दोनों छोर पर हरमू नदी के किनारे सीमेंटेड रास्ता (100-100 मीटर) बनाया जाएगा। भविष्य में बाईं ओर नदी के ऊपर के रास्ते का तिवारी बेचर पेट्रोल पंप के पास तक विस्तार किया जाना है।
मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसंडा मगाला के साथ करार किया है। जैमीसन, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, को फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “उनके स्थानापन्न, मगाला के पास खेल के सबसे छोटे प्रारूप में समृद्ध अनुभव है। हालांकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ 4 टी-20 मैच खेले हैं, लेकिन उनके पास वर्षों से घरेलू टी-20 मैचों में नियमित रूप…
बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश और दुनिया में लगातार बढ़ती जा रही है। इसका ताजा उदाहरण विरोधी माने जाने वाले पड़ोसी देश चीन में बढ़ती लोकप्रियता है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की पत्रिका डिप्लोमैट में प्रकाशित एक लेख में पीएम मोदी चीन में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों (नेटिजेन) के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, उन्हें सम्मान से मोदी लाओक्सियन कहा जाता है, जिसका अर्थ मोदी अमर हैं। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के बावजूद, किसी अंतरराष्ट्रीय नेता के लिए यह एक दुर्लभ सम्मानजनक संदर्भ है। रणनीतिक मामलों पर केंद्रित पत्रिका डिप्लोमैट के लेख चीन में भारत…
