धनबाद। धनबाद जिले में तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह स्थित बीएस माइनिंग आउट सोर्सिंग की उत्खनन परियोजना में चाल धंसने से अवैध उत्खनन कर रहे 4 लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक तेतुलमारी शक्ति चौक के आसपास के रहने वाले थे। युवकों के शवों को उनके परिजन माइंस से लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला वेस्ट मोदीडीह स्थित बीएस माइनिंग आउट सोर्सिंग की उत्खनन परियोजना का है। घटनास्थल पर फिलहाल पुलिस या बीसीसीएल अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




