जिनेवा/मास्को/वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उन पर यूक्रेन में युद्ध अपराध और वहां के बच्चों को अगवा कर रूस ले जाने का आरोप लगा है। रूस ने आईसीसी के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। मगर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत कई देशों ने इसका स्वागत किया है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस फैसले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के निर्णय का हमारे देश से कोई मतलब नहीं है। इस निर्णय का न कोई कानूनी आधार…
Author: दिनेश ओरांव
इन्दौर। नेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन इंदौर में किया जा रहा है। बिल्डिंग द फ्यूचर ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट एंड रीसाइकलिंग इंडिया विषय पर आयोजित इस कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के देश-भर से प्रतिनिधि शामिल हुए। होटल मेरियट में आयोजित कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (वर्चुअल उपस्थिति), इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अमिया साहू तथा उपाध्यक्ष संदीप पटेल की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि सॉलिड…
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार दूसरे दिन बेमौसम बारिश का दौरा जारी रहा। शुक्रवार को प्रदेश के मालवा-निमाड़ और बुंदेलखंड के कई इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरे। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्वालियर के घाटीगांव, आरोन पाटई में भी ओले गिरे हैं। नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, रायसेन, अशोकनगर और धार जिले में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। मध्यप्रदेश में मार्च के महीने में मानसून जैसा माहौल बन गया है। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर छह मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। उनके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छा हुए हैं। साथ…
बेगूसराय। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी की प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला के समापन के अवसर पर बीते रात प्रस्तुत नाटक ”मैं और मेरा बचपन” ने बता दिया कि मोबाइल के मकड़जाल में लोग किस तरह उलझ गए हैं। सिकंदर कुमार के परिकल्पना एवं ऋषिकेश कुमार के निर्देशन में बाल कलाकारों ने नाटक में शुरू से अंतिम तक ऐसे दृश्य प्रस्तुत किए कि मध्य विद्यालय बीहट के परिसर में नाटक देखने पहुंचे दर्शकों ने कितनी बार तालियां बजाई उन्हें खुद भी पता नहीं चला। बच्चों ने गांव के पारंपरिक खेल से नाटक की…
अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम को अपने तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत गुजरात पहुंचेंगे। वे 18 को वडोदरा और 19 को जूनागढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेने के साथ कई कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री शाह शनिवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 49वीं डेयरी इंडस्ट्रीज कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के अलावा सहकारिता व पशुपालन विभाग के मंत्रीगण और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर केन्द्रीय…
रांची। पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि पोस्टमैनों के बकाए भुगतान को लेकर 20 मार्च को झारखंड के सभी मंडलों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव एमजेड खान ने कहा कि पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम के भुगतान को लेकर उनके नेतृत्व में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल 27 फरवरी को दिल्ली में सहायक डायरेक्टर जनरल सीजीएचएस डॉ. विनोद शर्मा से मिला था। सीजीएचएस रांची की स्थिति से अवगत कराया गया और ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया और कहा कि एक माह के अंदर पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम की मंजूरी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जेरुसलम। कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया को किसी न किसी तरह चौकन्ना करता रहता है। अब इजराइल में कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट सामने आए हैं। इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उतरे दो यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों में कोरोना संक्रमण की संभावना की दृष्टि से उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई गई थी। इनमें से दो यात्रियों में कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई। यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो सब वैरिएंट बीए-1 और बीए-2 का मिश्रण…
रांची। झारखंड सचिवालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में एक अप्रैल 2023 की तिथि से फिर से बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। कोरोना की वजह से 11 मार्च 2020 से एहतियातन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था को अस्थाई तौर पर अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस अवधि में सभी सरकारी कर्मियों द्वारा पूर्व की व्यवस्था के तहत उपस्थिति पंजी में मैनुअल उपस्थिति दर्ज किया जाना अनिवार्य किया गया है। 10 फरवरी 2023 को स्वास्थ्य चिकित्सा तथा परिवार कल्याण…
वाशिंगटन/मॉस्को। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया के विरोध के बीच अब सैन्य अभ्यासों में भी अमेरिका बनाम चीन प्रतिस्पर्धा हो रही है। अमेरिका सहित पांच देशों में प्रतियोगी सैन्य अभ्यास चल रहा है, वहीं ईरान और चीन के सात रूस का नौ सैनिक अभ्यास भी चल रहा है। युद्धाभ्यास के दौर में अमेरिका ने भारत, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ साझा पनडुब्बीरोधी युद्धाभ्यास शुरू किया गया है। ‘सी ड्रैगन 23’ अभ्यास 270 घंटे से अधिक समय तक चलेगा। सभी भाग लेने वाले देशों के पायलट और उड़ान अधिकारियों के लिए कक्षा…
हैदराबाद। हैदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स में गुरुवार शाम 7:30 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में छह मार्केटिंग कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है। आग छठी और सातवीं मंजिल के बीच लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट से लगने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर चार दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कॉम्पलेक्स में फंसे 15 से अधिक कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जिस समय यह घटना हुई है उस वक्त कई कर्मचारी दफ्तर में उपस्थित थे। इसी कांप्लेक्स के अन्य मंजिलों पर कई दुकानें और गोदान भी हैं।…
