अमेरिका सहित पांच देशों में प्रतियोगी सैन्य अभ्यास, ईरान-चीन संग रूस का नौ सैनिक अभ्यास

वाशिंगटन/मॉस्को। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया के विरोध के बीच अब सैन्य अभ्यासों में भी अमेरिका बनाम चीन प्रतिस्पर्धा हो रही है। अमेरिका सहित पांच देशों में प्रतियोगी सैन्य अभ्यास चल रहा है, वहीं ईरान और चीन के

Advertisement

वाशिंगटन/मॉस्को। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया के विरोध के बीच अब सैन्य अभ्यासों में भी अमेरिका बनाम चीन प्रतिस्पर्धा हो रही है। अमेरिका सहित पांच देशों में प्रतियोगी सैन्य अभ्यास चल रहा है, वहीं ईरान और चीन के सात रूस का नौ सैनिक अभ्यास भी चल रहा है।

युद्धाभ्यास के दौर में अमेरिका ने भारत, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ साझा पनडुब्बीरोधी युद्धाभ्यास शुरू किया गया है। ‘सी ड्रैगन 23’ अभ्यास 270 घंटे से अधिक समय तक चलेगा। सभी भाग लेने वाले देशों के पायलट और उड़ान अधिकारियों के लिए कक्षा प्रशिक्षण सत्र भी इस अभ्यास का हिस्सा हैं, जिसमें वे अपने देश की क्षमता और उपकरणों को शामिल करने की योजना बनाने और रणनीति पर चर्चा करेंगे। यह अभ्यास एक प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शामिल सभी देश ‘ड्रैगन बेल्ट’ जीतने के लिए सबसे अधिक अंक हासिल करने की कोशिश करेंगे।

इस बीच रूस ने अरब सागर में चीन और ईरान के साथ नौ सैनिक अभ्यास शुरू कर दिया है। रूस की कोशिश है कि चीन और ईरान के साथ रिश्ते मजबूत हों। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2023 नामक त्रिपक्षीय अभ्यास चाबहार के ईरानी बंदरगाह के आसपास के क्षेत्र में शुरू हुआ है। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि वह इस युद्धाभ्यास पर नजर बनाए हुए है। इससे अमेरिका या सहयोगी देशों को खतरा नहीं होना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *