स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स में भीषण आग, छह लोगों की मौत

हैदराबाद। हैदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स में गुरुवार शाम 7:30 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में छह मार्केटिंग कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है। आग छठी और सातवीं मंजिल के बीच लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट से लगने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर

Advertisement

हैदराबाद। हैदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स में गुरुवार शाम 7:30 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में छह मार्केटिंग कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है। आग छठी और सातवीं मंजिल के बीच लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट से लगने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

घटनास्थल पर चार दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कॉम्पलेक्स में फंसे 15 से अधिक कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जिस समय यह घटना हुई है उस वक्त कई कर्मचारी दफ्तर में उपस्थित थे। इसी कांप्लेक्स के अन्य मंजिलों पर कई दुकानें और गोदान भी हैं। आग देखते-देखते फैल गई।

घटनास्थल पर राज्य मंत्री श्रीनिवास यादव, गृह मंत्री महमूद अली और हैदराबाद शहर के मेयर विजयलक्ष्मी मौके पर पहुंचे और राजस्व एवं नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मृतकों के नाम प्रमिला, वेन्नेला, श्रावणी, प्रशांत, त्रिवेणी और शिवा है। आग की घटना में मरने वाले लोग कॉम्पलेक्स की छठी मंजिल में एक निजी मार्केटिंग कंपनी के कर्मचारी थे।

गांधी अस्पताल के सुपरिटेंडेंट राजा राव ने बताया कि आग लगने के बाद धुएं के कारण दम घुटने से मौतें हुई हैं। मृतकों की उम्र 22 से 25 साल बताई गई है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। फिलहाल पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारी इस 12 मंजिला कॉम्पलेक्स की तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *