Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने विवाह और रिश्तों को लेकर बनी पारंपरिक धारणाओं पर चर्चा छेड़ दी है। जिस उम्र में अधिकांश लोग परिवार और पोते-पोतियों के साथ जीवन बिताते हैं, उसी उम्र में एक बुजुर्ग दंपति ने अदालत के माध्यम से अपने वैवाहिक संबंध को समाप्त कर दिया। कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले अर्जुन (60 वर्ष से अधिक) और उनकी पत्नी सोना ने आपसी सहमति से तलाक लेकर कई दशक पुराने वैवाहिक रिश्ते का अंत कर दिया। दोनों के बेटे-बेटियां और नाती-पोते हैं, लेकिन लंबे समय से चले आ…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : देवाधिदेव भगवान शिव को समर्पित पावन श्रावण मास के अवसर पर रांची का शिव शंकर मंडल इस वर्ष भी अपनी पारंपरिक कांवड़ यात्रा का आयोजन करेगा। मंडल की कांवड़ यात्रा 25 जुलाई को रांची से शुरू होगी और 30 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। मंडल के श्रद्धालु पिछले कई वर्षों से सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करते हुए देवघर पहुंचकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते आ रहे हैं। इस वर्ष यात्रा में करीब 40 कांवड़िये शामिल होंगे।…
Ramgarh : जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दत्तो इलाके में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार, यह अवैध कारोबार लंबे समय से एक लोहार की दुकान और घर की आड़ में संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन तथा हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान…
Washington/Tehran : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इस कार्रवाई की पुष्टि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने की है। सेंटकॉम के अनुसार, हमलों में ईरान की वायु रक्षा प्रणाली, कमांड एवं कंट्रोल नेटवर्क, तटीय रडार स्टेशन, जहाज-रोधी मिसाइल ठिकाने और Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) की 60 से अधिक छोटी नौकाओं को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय…
Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बरियातू थाना क्षेत्र के रानी बागान निवासी एवं रियल एस्टेट कारोबारी बिजेंद्र सिंह से व्हाट्सऐप कॉल और संदेश के माध्यम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। मामले में बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप संदेश आया, जिसमें भेजने वाले…
Ayodhya : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति और दान में मिली बहुमूल्य धातुओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट और ट्रस्ट के उपलब्ध वित्तीय विवरण के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक ट्रस्ट को हजारों करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में नकद चढ़ावा, मंदिर निर्माण पर हुए खर्च, ट्रस्ट की उपलब्ध निधि, भूमि खरीद और दान में मिले सोना-चांदी का विस्तृत विवरण दिया गया है। 3,264 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 से 31 मार्च 2026 तक निधि समर्पण अभियान और कॉर्पस डोनेशन के माध्यम…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों और स्थानीय जनभावनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 से होगा तथा मुख्यमंत्री से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए…
Ranchi : झारखंड में हॉकी के समग्र विकास, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने और खेल अधोसंरचना के विस्तार को लेकर मंगलवार को राज्य के खेल मंत्री सुदिप्य कुमार और हॉकी इंडिया के महासचिव एवं हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के बीच विस्तृत चर्चा हुई। खेल मंत्री के आवास पर हुई शिष्टाचार मुलाकात में राज्य में हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भोलानाथ सिंह ने खूंटी जिले में बालिकाओं के लिए खेल विभाग की ओर से आवासीय हॉकी…
Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों से झारखंड की महिला किसानों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिल रही है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देवघर और गुमला की महिला किसान उत्पादक संस्थाओं द्वारा उत्पादित दो टन आम्रपाली आम की पहली खेप जेएसएलपीएस के माध्यम से दुबई भेजी गई है। उन्होंने बताया कि देवघर के मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसायटी तथा गुमला की गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और एमवीएम बघिमा पालकोट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आम्रपाली आम…
Ranchi : झारखंड में दवाओं के दुष्प्रभाव (साइड इफेक्ट) की शिकायत दर्ज कराना अब पहले से अधिक आसान होगा। झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, मेडिकल दुकानों तथा फार्मेसी कॉलेजों में क्यूआर (QR) कोड लगाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीज, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी किसी भी दवा से होने वाले गंभीर साइड इफेक्ट की शिकायत सीधे भारतीय औषध संहिता आयोग (IPC) तक पहुंचा सकेंगे। ऐसे दर्ज होगी शिकायत यदि किसी मरीज को दवा लेने के बाद कोई असामान्य परेशानी होती है, तो उसे केवल…
