बजरंग दल का सेवा सप्ताह और अमरनाथ यात्रा बनी युवा चेतना का प्रतीक

Ranchi : झारखंड में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बीती रात झारखंड प्रांत की वर्चुअल प्रांतीय बैठक बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर से जिला संयोजक, मंत्री, टोली

बजरंग दल का सेवा सप्ताह और अमरनाथ यात्रा बनी युवा चेतना का प्रतीक
Advertisement

Ranchi : झारखंड में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बीती रात झारखंड प्रांत की वर्चुअल प्रांतीय बैठक बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर से जिला संयोजक, मंत्री, टोली प्रमुख और प्रांत स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य आगामी बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा और सेवा सप्ताह की योजना को अंतिम रूप देना था।

Also Read : आदिवासी मंच का बड़ा बयान: ‘अब मिशनरियों और दलालों की नहीं चलेगी’

बैठक की शुरुआत बलोपासना प्रमुख रवि वर्मा के मंत्रोच्चार और परिचय सत्र के साथ हुई। इसके बाद प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने सभी को संबोधित करते हुए युवाओं में राष्ट्र सेवा और धर्म रक्षा का भाव जागृत किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लाखों बजरंगी “कफ़न बांधकर” बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में हिस्सा लेंगे। यह यात्रा न केवल आस्था की, बल्कि साहस, सेवा और सनातन परंपराओं की पुनर्स्थापना की यात्रा होगी।

यात्रा से जुड़ी मुख्य जानकारी:

  • प्रस्थान की तिथि: 31 जुलाई 2025
  • यात्रा शुल्क: ₹1200 (वैकल्पिक वैष्णो देवी दर्शन सहित ₹1280)
  • सभी जिलों से प्रतिभागियों की सूची शीघ्र मांगी गई है और आरक्षण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम:
सेवा सप्ताह 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक आयोजित होगा। इस सप्ताह के अंतर्गत:

  • वृक्षारोपण अभियान
  • सेवा बस्ती में निशुल्क मेडिकल कैंप
  • स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर
  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष सत्र

प्रत्येक जिले में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस योजना को सफल बनाने के लिए प्रमुख पदाधिकारी – रंगनाथ महतो, रवि वर्मा, संजय चौबे, कुमार गौरव, आनंद महतो, सूरज साहू, अमर प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में हैं।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बजरंग दल का हर कार्यकर्ता बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को धर्म रक्षा, राष्ट्र सेवा और सामाजिक उत्थान का प्रतीक मानेगा। यह झारखंड के युवाओं की चेतना और संकल्प का प्रतीक बनेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *