करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बचाने गया युवक गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now सीवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गोवासी टोला में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में एक

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बचाने गया युवक गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

सीवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गोवासी टोला में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय गायित्री देवी के रूप में हुई है, जो गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी थीं। वहीं घायल युवक राजेश कुमार (22) बताया गया है, जो कमली राय का पुत्र है। उसका इलाज भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, गायित्री देवी अपने घर में मौजूद थीं। इसी दौरान घर में लगी लोहे की सीढ़ी में अचानक बिजली का करंट प्रवाहित हो गया। सीढ़ी के संपर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बचाने के लिए आगे आए राजेश कुमार भी करंट लगने से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गायित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश कुमार का इलाज जारी है।

ग्रामीणों और परिजनों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि मृतका के घर के पास 220 वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे लटका हुआ था, जिससे लंबे समय से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद लोगों ने स्वयं रस्सी की मदद से तार को हटाकर सुरक्षित किया। उनका कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने कार्रवाई की होती तो इस दुर्घटना को रोका जा सकता था।

गायित्री देवी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें 10 वर्षीय पुत्री एकता कुमारी, छह वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और दो वर्षीय पुत्र शामिल हैं। मां की असमय मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पति दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.