बैंक हड़ताल 2026: रविवार को खुलेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल

बैंक हड़ताल 2026: 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। इससे पहले 27 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे, ग्राहकों को जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है। New Delhi : सितंबर के आखिरी सप्ताह में बैंक ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बैंक हड़ताल 2026: रविवार को खुलेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल
Advertisement
  • बैंक हड़ताल 2026: 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। इससे पहले 27 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे, ग्राहकों को जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है।

New Delhi : सितंबर के आखिरी सप्ताह में बैंक ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में बैंकों ने ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटा लेने की सलाह दी है, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद हैं।

हालांकि, 27 सितंबर को रविवार होने के बावजूद बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक लगातार तीन दिनों तक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने की आशंका है।

SBI ने ग्राहकों को भेजा मैसेज

हड़ताल से पहले सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत कुछ अन्य बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी है।

SBI की ओर से ग्राहकों को भेजे गए संदेश में बताया गया है कि बैंक की शाखाएं 27 सितंबर को खुली रहेंगी। ग्राहकों को अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए किसी भी शाखा में जाने की सलाह दी गई है।

बैंक की यह सलाह खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम पूरा करना है।

तीन दिन हड़ताल से कौन सी सेवाएं प्रभावित होंगी?

बैंक यूनियनों ने पांच दिन के बैंकिंग वर्किंग वीक को लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है।

28 से 30 सितंबर तक चलने वाली हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस तथा अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

जिन ग्राहकों को शाखा में जाकर बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम कराने हैं, उन्हें हड़ताल के दौरान परेशानी हो सकती है। इसलिए बैंक ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे जरूरी लेनदेन और शाखा से जुड़े काम पहले ही निपटा लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.