कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के आश्रम रोड में बुधवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नवादा बस्ती निवासी गुलशन कुमार (24) के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें राहगीरों के द्वारा सूचना दिया गया कि उनका बेटा आश्रम रोड में सड़क के किनारे गड्ढे में गिरा हुआ है। उसे सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोडरमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




