कोडरमा के दो माइका गोदामों में छापेमारी

कोडरमा। जिला खनन टास्क फोर्स ने माइका के अवैध भंडारण एवं व्यापार को लेकर बुधवार को जयनगर थाना क्षेत्र के लाराबाद में दो माइका गोदाम में छापेमारी किया। मौके पर जिला खनन पदाधिकारी दरोगा राय, अंचल अधिकारी कोडरमा अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने

Advertisement

कोडरमा। जिला खनन टास्क फोर्स ने माइका के अवैध भंडारण एवं व्यापार को लेकर बुधवार को जयनगर थाना क्षेत्र के लाराबाद में दो माइका गोदाम में छापेमारी किया। मौके पर जिला खनन पदाधिकारी दरोगा राय, अंचल अधिकारी कोडरमा अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रकाश मोदी और अरविंद मोदी निवासी इंदरवा बस्ती के गोदाम से भारी मात्रा में माइका डस्ट, माइका फ्लेक्स एवं ढिबरा को जब्त किया है।

झुमरीतिलैया में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

खनन पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान प्रकाश मोदी के गोदाम से माईका 60 टन, माइका फ्लेक्स 833 बोरा 41.65 टन, माईका डस्ट 429 बोरा 12.87 टन एवं अरविंद मोदी के गोदाम से 123 टन माईका, 1170 बोरा 35.10 टन माइका डस्ट, माइका फ्लेक्स 248 बोरा 12.40 टन बरामद किया गया। साथ ही गोदाम को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि खनन कार्यालय ने दोनों में से किसी व्यक्ति को खनिज भंडारण अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं किया है। उन्होंने जयनगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर झारखंड लघु खनिज नियमावली एवं अन्य सुसंगत नियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।

इसके अलावा डोमचांच थाना क्षेत्र के रामडीह में जिला प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे माइका गोदाम में छापेमारी की और भारी मात्रा में माइका जब्त किया। साथ ही गोदाम में कार्य कर रहे 9 मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया। करीब 700-800 बोरा माइका जब्त किया गया।

सरकारी योजनाओं का लाभ राज्यवासियों को मिले यह सुनिश्चित करें अधिकारी : मुख्यमंत्री

इधर, ढिबरा गोदाम में लगातार हो रही कार्रवाई का ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ ने विरोध जताया है। संघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने कहा कि एक तरफ ढिबरा चुनने और ट्रांसपोर्टिंग पर रोक लगी है। दूसरी तरफ प्रशासन ढिबरा गोदामों पर छापेमारी कर रही है। ढिबरा गोदाम से हजारों मजदूर जुड़े हैं। गोदाम सील होने से मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत आ जाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *