विधानसभा गेट पर भाजपा विधायकों का नियोजन नीति के खिलाफ प्रदर्शन

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन आज (मंगलवार) भाजपा विधायकों ने विधानसभा गेट पर नियोजन नीति के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। सभी विधायक 60:40 नाय चलतो लिखा टी शर्ट पहन कर पहुंचे। इस दौरान 60:40 नाय चलतो, 1932 की

Advertisement

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन आज (मंगलवार) भाजपा विधायकों ने विधानसभा गेट पर नियोजन नीति के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। सभी विधायक 60:40 नाय चलतो लिखा टी शर्ट पहन कर पहुंचे। इस दौरान 60:40 नाय चलतो, 1932 की भेलो का नारे लगाये।

भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नियोजन नीति को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। कैसे इस मामले पर राज्य में गतिरोध कायम रहे और युवा दर-दर भटकते रहे, इसपर सरकार काम कर रही है। सरकार के पास न तो रोजगार देने की नीति है और न तो नियत। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले दरवाजे से नियोजन नीति ला रही है, जबकि सत्र चल रहा है तो इस नीति को पहले सदन में लाना चाहिए था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *