प्रचंड जीत का जश्न: कांके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी और झालमुड़ी बांटकर मनाई ऐतिहासिक विजय

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के कांके मंडल की ओर से कांके चौक स्थित लक्ष्मण महतो के समीप तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत पर भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर जीत की खुशी जाहिर की तथा

Advertisement

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के कांके मंडल की ओर से कांके चौक स्थित लक्ष्मण महतो के समीप तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत पर भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर जीत की खुशी जाहिर की तथा राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर उत्साह साझा किया।

कार्यक्रम में भाजपा कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पार्टी के एक-एक समर्पित कार्यकर्ता, देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बंगाल, असम और पांडेचेरी की जागरूक जनता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और मजबूत नेतृत्व पर मुहर है।

इस उत्सव में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या सुषमा देवी, किरण देवी, राम लखन मुंडा, मनोज वर्मा, बेनीराम महतो, शानू कुमार, शिव कुमार, अनिल कुमार, हरे कृष्णा महतो, बनिता मेहता, बिहारी यादव, अनुज कुमार, इम्तियाज अहमद, दीपक, पुरोसोतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए आगामी चुनावों में भी इसी तरह की जीत का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *