शिवमय होगा सुकुरहुटू: 5–11 मई तक गूंजेगी श्री शिव महापुराण कथा, मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण 

मुकेश रंजन Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के विराट उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। शहर के सुकुरहुटू क्षेत्र में 5 से 11 मई तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा को लेकर माहौल पूरी तरह

Advertisement

मुकेश रंजन 

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के विराट उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। शहर के सुकुरहुटू क्षेत्र में 5 से 11 मई तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा को लेकर माहौल पूरी तरह शिवमय होता नजर आ रहा है। सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान में होने वाले इस सात दिवसीय आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है।

इस भव्य आयोजन में भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण और रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा की गूंज सुनाई देगी। धार्मिक अनुष्ठानों, भक्ति संगीत और प्रवचनों से सुसज्जित यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र बनने जा रहा है।

इसी क्रम में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “श्री शिवाला सेवा समिति” के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस पावन आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की खबर से श्रद्धालुओं और आयोजकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।

प्रतिनिधिमंडल में रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार, सनद कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी ने आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इस आयोजन में देश के ख्यातिप्राप्त आध्यात्मिक वक्ताओं द्वारा शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, आस्था और जीवन के गहन रहस्यों से परिचित कराया जाएगा, जो उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करेगा।

आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक चेतना को प्रबल करेगा, बल्कि समाज में नैतिकता, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का भी माध्यम बनेगा। कथा स्थल को आकर्षक और भव्य रूप दिया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *